LIVE UPDATE
भारत

NIA को फंसाकर ब्लास्ट के आरोपियों को बचाना चाहती हैं ममता बनर्जी : अमित शाह

NCG NEWS DESK Kolkata ;-

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 2022 के भूपतिनगर विस्फोट मामले के आरोपियों को बचा रही हैं और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों को फंसाने की कोशिश कर रही हैं। बालुरघाट से पार्टी उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के समर्थन में दक्षिण दिनाजपुर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “वहां एक विस्फोट हुआ था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
October 25, 2026
लखीमपुर खीरी की कुंभी चीनी मिल में बेल्जियम से 200 टन का रिएक्टर पहुंचा। 250 पहियों के ट्रेलर से आए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या ब्लास्ट के आरोपियों पर कार्रवाई जरूरी नहीं? लेकिन जब एनआईए अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की और उन पर हमला किया गया, तो मुख्यमंत्री केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों पर मामला दर्ज कर जांच अधिकारी को फंसाने का प्रयास कर रही हैं।” उन्होंने कहा कि चूंकि एनआईए अधिकारी कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर मामले की जांच कर रहे हैं, इसलिए वे विस्फोट के पीछे के आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल में पड़ोसी देश से लोगों के आने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री कभी भी अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करेंगी।

वे उनकी पार्टी के वोट बैंक हैं। असम में पहले भी अवैध प्रवास की समस्या थी, लेकिन बीजेपी के सत्ता में आने के बाद अब यह पूरी तरह से बंद हो गया है। इसलिए मैं आज कह रहा हूं कि अगर आने वाले दिनों में भाजपा राज्य में सत्ता में आती है तो पश्चिम बंगाल में भी अवैध प्रवास को पूरी तरह से रोक दिया जाएगा।” अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के चलते तीन तलाक प्रथा को खत्म करने या सीएए लाने का विरोध करती हैं। उन्होंने कहा, “तीन तलाक के उन्मूलन से लाखों अल्पसंख्यक महिलाओं को राहत मिली है। सीएए अधिसूचना उन शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है जो धार्मिक कट्टरता के शिकार हैं।” अंत में अमित शाह ने कहा कि भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर 370 से अधिक का आंकड़ा हासिल करने के लिए पश्चिम बंगाल में 30 का आंकड़ा पार करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये भी पढ़े :-

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE