कांग्रेस नेता की बेटी की हत्या…कॉलेज कैंपस के अंदर चाकू से ताबड़तोड़ वार

NCG NEWS DESK Karnataka :-
कर्नाटक के हुबली में बीवीबी कॉलेज परिसर के अंदर गुरुवार को कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका नेहा एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, फैयाज चाकू लेकर कॉलेज कैंपस के अंदर गया और नेहा पर पांच-छह वार किए। इस दौरान उसे भी चोटें आईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में नेहा को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपित फैयाज एमसीए ड्रापआउट है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
मृतका और आरोपित बीसीए पाठ्यक्रम के दौरान बैचमेट थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पूछताछ के दौरान, उसने (फयाज ने) दावा किया कि वे दोनों रिलेशनशिप में थे और वह अचानक उससे दूर रहने लगी थी। पुलिस ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

ये भी पढ़े :-
- भिलाई इस्पात नगरी में कॉमर्स की एक मात्र ऐसी संस्था
- Notice Issued To Nursing Homes : 98 नर्सिंग होम को नोटिस जारी, तत्काल पंजीयन का निर्देश
- Notice Issued To Nursing Homes : 98 नर्सिंग होम को नोटिस जारी, तत्काल पंजीयन का निर्देश










