महिलाओं की बल्ले बल्ले… सरकार की इस स्कीम के तहत बिना ब्याज के मिल रहा 5 लाख तक का लोन, जानिए कैसे उठा सकती हैं लाभ

NCG NEWS DESK :-
देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार द्वारा ‘लखपति दीदी योजना’चलाई जा रही है। वैसे तो केंद्र सरकार हर वर्ग के लिए ऐसी योजनाएं ला रही है। लेकिन, मोदी सरकार के आने के बाद महिलाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बता दें कि ‘लखपति दीदी योजना’ के तहत पहले लाभार्थी महिलाओं की संख्या 2 करोड़ थी, जिसे बढ़ाकर अब तीन करोड़ कर दिया गया है। बता दें कि ये योजनना अब शुरू हो गई। अगर आप भी इस योजना का लाभ पाना चाहती हैं तो ये बातें ध्यान देनी होगी..

कैसे मिलेगा लखपति दीदी योजना का लाभ
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपका स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना जरूरी है। देश में इस समय करीब 83 लाख स्वयं सहायता समूह यानी सेल्फ हेल्प ग्रुप्स हैं, जिनमें लगभग 9 करोड़ महिला जुड़ी हुई हैं। आपको बता दें कि इन महिलाओं को फाइनेंशियल और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग दी जाती है। ताकि महिलाएं अन्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर सकें।
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को LED बल्ब बनाने से लेकर कई तरह के स्किल सिखाए जाते हैं। ट्रेनिंग के दौरान महिलाओं को खुद का बिजनेस शुरू करने के टिप्स भी दिए जाते हैं, जिसमें फाइनेंशियल सेक्टर की जानकारी देने के लिए की वर्कशॉप्स के जरिये बिजनेस प्लान, मार्केटिंग , बजट , सेविंग और इन्वेसटमेंट के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल सहित डिजिटल बैंकिंग सर्विस, मोबाइल वॉलेट और फोन बैंकिंग के बारे में भी बताया जाता है।

ये भी पढ़े ;-
- पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने साधा निशाना: छत्तीसगढ़ में रेप, चोरी जैसे काम सांय-सांय हो रहा है’
- LOKSABHA ELECTION : मोदी के आने के बाद राजनीति बदली, नड्डा ने की आमजन की बात
- एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, टर्मिनेट किए गए कर्मचारी लिए जाएंगे वापिस

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









