LIVE UPDATE
रायपुर

राधिका खेड़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के पोस्ट पर कसा तंज, भोली भाली जनता को बहकाने की कोशिश न करें कका

NCG NEWS DESK Raipur :-

राधिका खेड़ा ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गई. कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रही राधिका खेड़ा के इस आरोप के बाद राजनीतिक गलियारों में खूब बवाल हुआ. वहीं भाजपा में आते ही खेड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के एक्स पोस्ट पर तंज कसा है. बघेल पर तंज कसते हुए खेड़ा ने कहा कि आपने युवाओं को पीएससी फर्जीवाड़ा और बेरोजगारी भत्ते के मामले में ठगा है. आगे कहा कि महिलाओं का सम्मान आप और आपकी पार्टी कितना करती है इसका उदाहरण मैं ही हूं. कका रायबरेली की भोली-भाली जनता को बहकाने की कोशिश न करें.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
तूता जंगल में पेड़ कटाई का विरोध तेज, फिल्म सिटी के लिए दूसरी जगह की मांग
तूता जंगल में पेड़ कटाई का विरोध तेज, फिल्म सिटी के लिए दूसरी जगह की मांग
October 30, 2026
नवा रायपुर के माना-तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी के लिए पेड़ कटाई का विरोध बढ़ा। संघर्ष समिति ने स्मृति ईरानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राधिका खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, छत्तीसगढ़ में युवाओं को पीएससी फर्जीवाड़ा और बेरोज़गारी भत्ते के मामले में आपने ठगा. महिलाओं को 500 देने का वादा करके नही दे पाए, और महिलाओं का सम्मान आप और आपकी पार्टी कितना करती है इसका उदाहरण मैं ही हूं! रायबरेली की भोली भाली जनता को बहकाने की कोशिश न करें कका.

दरअसल, पूर्व सीएम भूपेश बघेल को रायबरेली का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है. रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में भूपेश बघेल जमकर प्रचार कर रहे हैं. वहीं 16 मई को भूपेश बघेल रायबरेली क्षेत्र में किये गए प्रचार को लेकर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि कांग्रेस की सरकार किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करेगी, युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां देगी, सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार मिलेगा, महिलाओं के खातों में ₹1 लाख आएंगे. INDIA की सरकार आम देशवासियों की सरकार होगी, सबको न्याय देगी. जिसपर अब राधिका खेड़ा ने पलटवार किया है.

ये खबर भी पढ़ें…
सारंग टीम की उड़ान: 5 हेलीकॉप्टर दिखे, 2 नवंबर को एयर शो
सारंग टीम की उड़ान: 5 हेलीकॉप्टर दिखे, 2 नवंबर को एयर शो
October 30, 2026
भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर टीम ने शुक्रवार को रायपुर के ऊपर उड़ान भरी। छतों से लोगों ने देखा नजारा।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये भी पढ़े :-

ये खबर भी पढ़ें…
2% DA बढ़ोतरी पर शिक्षक संगठन नाराज, देय तारीख से लाभ की मांग
2% DA बढ़ोतरी पर शिक्षक संगठन नाराज, देय तारीख से लाभ की मांग
October 30, 2026
छत्तीसगढ़ में 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद शिक्षक संगठनों ने देय तारीख से DA और एरियर्स की मांग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE