LIVE UPDATE
भारत

भीषण गर्मी के कारण 12 लोगों की मौत

NCG NEWS DESK Jaipur :-

राजस्थान में गर्मी अब कहर बनकर लोगों पर टूट रही है. गर्मी के कारण राज्य में अबतक कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है. सबसे अधिक मौत जालौर में हुई है, जहां 5 लोगों ने दम तोड़ दिया. वहीं बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक जवान की युद्धाभ्यास के दौरान हीट स्ट्रोक से मौत हो गई. मौसम विभाग ने तीन दिन भीषण गर्मी को लेकर राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि की शहरों का तापमान 49 से 50 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. राजस्थान में पिछले चौबीस घंटे में बाड़मेर में 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. वही आठ शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 24 मई को जयपुर, भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक अगले 72 घंटे में जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और कोटा संभागों के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

इसके अलावा कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभागों के कुछ हिस्सों में आगामी 48 घंटे में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है. इसके बाद 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. राज्य में चल रहे हीट वेव का दौर अगले 4 से 5 दिनों तक जारी रह सकता है. वहीं राजस्थान के कुछ भागों में तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.

अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालवाड, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, हनुमानगढ़ और जालौर में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, कोटास झुंझुनूं में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी जयपुर की बात करें तो आज हीट वेव चल सकती है. यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE