Bilaspur Crime News : अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासनिक कार्यवाही, 82 गाड़िया जब्त

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासनिक कार्यवाही, 82 गाड़िया जब्त
NCG News desk Bilaspur :-
बिलासपुर : जिले में गुरुवार को अवैध रेत उत्खनन के मामले में जिला खनिज विभाग और निगम की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। खनिज विभाग ने अप्रैल महीने में अवैध परिवहन करते हुए 82 गाड़ियों को जब्त किया है। जिसमें रेत की 61 गाडियां, गिट्टी की 11गाडियां , ईंट की 6 गाडियां और कोल की 2 गाड़ियों को अवैध परिवहन करते पाया गया । गाड़ियों को जब्ती के साथ ही खनिज विभाग ने 17 लाख की पेनल्टी भी लगाई है ।
राजस्व अमले ने जब्ती की यह कार्यवाही रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के मामले पर की है। डिपार्टमेंट ने रेत उत्खनन के लिए बनाए गए रास्तों को भी बंद कर दिया है। अप्रैल महीने में अमले ने 82 गाड़ियों को जब्त किया है। विभाग का कहना है कि ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
वहीं दूसरी तरफ बिना अनुमति के सड़क की खुदाई करने को लेकर नगर निगम ने अंडरग्राउंड केबल मशीन को जब्त कर लिया है। दरअसल बात यह है कि वेयर हाउस रोड की नई बनी सड़क पर वोडाफोन कंपनी द्वारा केबल डालने के लिए जगह-जगह खुदाई की जा रही थी। इसके लिए कंपनी ने नगर निगम से अनुमति नहीं ली थी। जिस पर नगर निगम की टीम ने मशीन को जब्त कर लिया।









