LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

झाड़ियों के बीच एक नर्सिंग स्टूडेंट की मिली लाश, गला दबाकर मारने की आशंका

NCG NEWS DESK बिलासपुर: बिलासपुर में सड़क किनारे छात्र की लाश मिलने से आसपास सनसनी फ़ैल गयी. नर्सिंग स्टूडेंट की लाश झाड़ियों के बीच मिली है। उसके गले पर चोट के निशान हैं। ऐसे में पुलिस को शक है कि गमछा से गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामला कोनी थाना क्षेत्र की है।

मंगलवार की सुबह तुर्काडीह पुल के पास झाड़ियों के बीच एक युवक की लाश पड़ी थी, जिसे देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की, तब युवक की पहचान नहीं हो पाई। बाद में दोपहर में युवक की पहचान सीपत थाना क्षेत्र के निपनिया निवासी अमित सूर्यवंशी पिता रामदुलारी (20) के रूप में हुई। वह नर्सिंग स्टूडेंट था और कोनी में पढ़ाई करता था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस ने शव को देखकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। मृतक के शरीर पर चोट और खरोच के निशान हैं। वहीं, गले में भी चोट लगी है और गमछा से गला दबाने का भी निशान है। फिलहाल, पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE