LIVE UPDATE
राजस्थान

देसूरी: अवैध लकड़ी कटाई और कोयला निर्माण, प्रशासन की नजर में ठेकेदार का अनैतिक कृत्य

देसूरी: अवैध लकड़ी कटाई और कोयला निर्माण, प्रशासन की नजर में ठेकेदार का अनैतिक कृत्य

आबिद मोहम्मद/राजस्थान:- 

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: जयपुर के बुजुर्गों का जज्बा, उम्र बढ़ी पर हुनर नहीं थमा
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: जयपुर के बुजुर्गों का जज्बा, उम्र बढ़ी पर हुनर नहीं थमा
October 1, 2026
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जयपुर के तीन बुजुर्गों की कहानी, जो फोटोग्राफी, 300 साल पुरानी ब्लॉक कला और समाज सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्थान। देसूरी ग्राम पंचायत में अवैध लकड़ी कटाई का मामला एक गंभीर मुद्दा बन चुका है, जहां ठेकेदार द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए ‘युवा मामला एवं खेल विभाग जयपुर’ की 3.2000 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से लकड़ी काटकर कोयला बनाया जा रहा है। यह कृत्य न केवल गोचर भूमि पर हो रहा है बल्कि अन्य सरकारी विभागों की आरक्षित भूमि पर भी ठेकेदार ने अपने अवैध कार्यों का प्रसार कर दिया है।

देसूरी: अवैध लकड़ी कटाई और कोयला निर्माण, प्रशासन की नजर में ठेकेदार का अनैतिक कृत्य

ये खबर भी पढ़ें…
धौलपुर में BTech छोड़ने वाला युवक गिरफ्तार, बैग से मिले 5 हथियार और 38 कारतूस
धौलपुर में BTech छोड़ने वाला युवक गिरफ्तार, बैग से मिले 5 हथियार और 38 कारतूस
October 12, 2026
राजस्थान के धौलपुर में कथित हथियार तस्करी के मामले में एक युवक पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, उसके बैग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नीलामी के नियमों का उल्लंघन

ग्राम पंचायत देसूरी ने 24 फरवरी 2023 को गोचर भूमि में खड़ी अंग्रेजी बबुल की झाड़ियों की खुली नीलामी की थी। ठेकेदार को नीलामी के शर्तों के अनुसार एक वर्ष की अवधि दी गई थी, लेकिन ठेकेदार ने 6 महीने अतिरिक्त कार्य किया और अब भी नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध कटाई कर रहा है।

अवैध रूप से लकड़ी का कोयला निर्माण

देसूरी: अवैध लकड़ी कटाई और कोयला निर्माण, प्रशासन की नजर में ठेकेदार का अनैतिक कृत्य

ये खबर भी पढ़ें…
आईएएस शिखर अग्रवाल के बाद आईपीएस प्रशाखा माथुर भी एपीओ, विला खरीद-लीज मामले में कार्रवाई
आईएएस शिखर अग्रवाल के बाद आईपीएस प्रशाखा माथुर भी एपीओ, विला खरीद-लीज मामले में कार्रवाई
October 31, 2026
राजस्थान कार्मिक विभाग ने आईपीएस डॉ. प्रशाखा माथुर को एपीओ किया। रिपोर्टों के अनुसार मामला विला-कॉटेज की खरीद और लीज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ठेकेदार ने ‘युवा मामला एवं खेल विभाग’ की भूमि पर लाखों की लकड़ी काटकर उसे जलाकर कोयले में बदल दिया। यह कार्य खुलेआम चल रहा है, जबकि प्रशासन इस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा है। यह कृत्य स्वामी विवेकानंद राजकीय विद्यालय के पास हुआ, जहां पढ़ाई कर रहे छात्रों की सेहत पर धुएं का गंभीर असर पड़ा है।

उपजाऊ भूमि की गुणवत्ता का ह्रास

जहां पर ठेकेदार द्वारा लकड़ी जलाकर कोयला बनाया गया, वहां की भूमि की उपजाऊ क्षमता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। इस भूमि पर पशुओं के लिए घास उगने की संभावना कई वर्षों तक नहीं रहेगी। इससे गोचर भूमि के उपयोगिता पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा होता है।

अन्य सरकारी विभागों की भूमि पर भी अवैध कब्जा

देसूरी: अवैध लकड़ी कटाई और कोयला निर्माण, प्रशासन की नजर में ठेकेदार का अनैतिक कृत्य

ठेकेदार ने अभियोजन, सामाजिक न्याय, पंजीयन, चिकित्सा और अन्य विभागों की आरक्षित भूमि से भी लकड़ी काटकर अवैध रूप से कोयला बनाया। इसमें लाखों रुपए की लकड़ी का अवैध उपयोग किया गया है, जिससे सरकारी संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।

प्रशासन की संभावित कार्यवाही

अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन इस अवैध गतिविधि पर कोई ठोस कार्यवाही करेगा या यह मामला यूं ही दबा रहेगा। ठेकेदार द्वारा सरकारी और न्यायिक विभागों की भूमि पर भी नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं, जिससे भूमि की उपजाऊ क्षमता नष्ट हो चुकी है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE