मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ी 75 लाख की अवैध गांजे की खेती, 620 पौधे जब्त

खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में नशे के कारोबार पर एक बड़ा प्रहार हुआ है। यहां के आदिवासी बहुल इलाके में पुलिस ने अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। बिस्टान थाना क्षेत्र के रसगांगली गांव में पहाड़ों और तालाबों से घिरे क्षेत्र में 2 एकड़ जमीन पर गांजे की खेती की जा रही थी। पुलिस ने मौके से 620 गांजे के पौधे जब्त किए, जिनकी कीमत करीब 75 लाख रुपए बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ी 75 लाख की अवैध गांजे की खेती, 620 पौधे जब्त
नो मोबाइल नेटवर्क जोन में गांजे की हाईटेक खेती
आरोपी ने तुवर और कपास की फसल के बीच छिपाकर गांजे की फसल लगाई थी, जिसमें ड्रिप सिस्टम से सिंचाई की जा रही थी। यूरिया खाद का इस्तेमाल करके गांजे के पौधों को उगाया जा रहा था। खरगोन एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। पुलिस को 6 घंटे लगे गांजे के सभी पौधों को उखाड़ने में, जिन्हें बाद में तीन पिकअप वाहनों में भरकर थाने पहुंचाया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ी 75 लाख की अवैध गांजे की खेती, 620 पौधे जब्त
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस दौरान सामीलाल उर्फ श्यामलाल को गिरफ्तार किया है, जो इस अवैध गांजे की खेती के लिए जिम्मेदार था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, और इस तरह की अवैध गतिविधियों पर और भी सख्त नजर रखी जाएगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ी 75 लाख की अवैध गांजे की खेती, 620 पौधे जब्त









