दुर्ग में एक रात में 5 जगहों पर चाकू और कटर का आतंक: कई घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

दुर्ग, छत्तीसगढ़ – दुर्ग जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार रात कटर और चाकूबाजी की घटनाओं से सनसनी फैल गई। सुपेला, खुर्सीपार, जामुल और दुर्ग कोतवाली समेत पांच थाना क्षेत्रों में कटर और चाकू से हमला करने की वारदातें हुईं, जिसमें पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घटनाओं में हमलावरों ने नशे की हालत में हमले किए, जिसमें किसी का हाथ कटा, किसी का चेहरा तो किसी की पीठ पर वार किया गया। दुर्ग में एक रात में 5 जगहों पर चाकू और कटर का आतंक: कई घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
पुलिस कर रही है आरोपियों की तलाश
इन सभी घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपियों की खोज शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा। दुर्ग में एक रात में 5 जगहों पर चाकू और कटर का आतंक: कई घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
खुर्सीपार में पुरानी रंजिश का विवाद, जानलेवा हमला
खुर्सीपार थाना क्षेत्र के तेलहा नाले के पास नरसिंह कुर्रे नामक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के विराज साहू पर कटर से हमला कर दिया। विराज की पीठ और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं, और उसे दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्ग में एक रात में 5 जगहों पर चाकू और कटर का आतंक: कई घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
मर्डर के बाद फिर चला चाकू, सुपेला क्षेत्र में एक और हमला
सुपेला थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में एक युवक की हत्या के कुछ दिन बाद इंदिरा नगर में सोमवार रात गोकुल नामक युवक पर चाकू से हमला हुआ। गोकुल ने बताया कि अरमान, शेखर, धरम और माधव ने उस पर हमला किया है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्ग में एक रात में 5 जगहों पर चाकू और कटर का आतंक: कई घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटीदुर्ग में एक रात में 5 जगहों पर चाकू और कटर का आतंक: कई घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
जामुल में बेटे ने पिता पर कटर से हमला किया
जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में एक बेटे ने बहस के बाद अपने पिता पर कटर से हमला कर दिया, जिसमें पिता का चेहरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 54 वर्षीय मनोज कुमार के साथ यह घटना उस समय हुई जब वे ड्यूटी जाने को लेकर अपने बेटे से बहस कर रहे थे। दुर्ग में एक रात में 5 जगहों पर चाकू और कटर का आतंक: कई घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
दुर्ग कोतवाली क्षेत्र में दो और घटनाएं
दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र में भी कटर के हमलों की दो घटनाएं सामने आईं, जिनमें दो लोग घायल हुए। इससे एक दिन पहले भी भिलाई के जामुल क्षेत्र में एक कुरियर ब्वाय पर चाकू से हमला किया गया था। इन घटनाओं ने पूरे जिले में दहशत का माहौल बना दिया है। दुर्ग में एक रात में 5 जगहों पर चाकू और कटर का आतंक: कई घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी



















