बस्तर में हिरण का शिकार, जंगल में पिकनिक मना रहे थे आरोपी, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

बस्तर में ग्रामीणों ने किया हिरण का शिकार, 17 हिस्सों में बांटकर जंगल में मनाई पिकनिक
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ ग्रामीणों ने जंगल में एक हिरण का शिकार किया और उसके 17 हिस्से कर जंगल में ही पिकनिक मना रहे थे। जैसे ही इस घटना की जानकारी वन विभाग को मिली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। बस्तर में हिरण का शिकार, जंगल में पिकनिक मना रहे थे आरोपी, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
कांगेर नेशनल पार्क में हुआ शिकार
घटना बस्तर जिले के कांगेर नेशनल पार्क की है। कोटमसर गांव के कुछ ग्रामीणों ने जंगल में हिरण का शिकार कर उसके मांस को पकाकर जंगल में पिकनिक मनाने का प्लान बनाया था। वन विभाग को सूचना मिलने पर उड़नदस्ता टीम ने तुरंत दबिश दी। इस दौरान आरोपियों ने हिरण के मांस को 17 हिस्सों में बांट रखा था। कई ग्रामीण मौके से भाग गए, लेकिन पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बस्तर में हिरण का शिकार, जंगल में पिकनिक मना रहे थे आरोपी, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
वन विभाग ने की त्वरित कार्रवाई
कोटमसर रेंज के डिप्टी रेंजर पितवास भारती ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने जंगल में पहुंचकर आरोपियों को पकड़ा। हिरण के शरीर के कुछ अंग बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है। इन सभी के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। बस्तर में हिरण का शिकार, जंगल में पिकनिक मना रहे थे आरोपी, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
डियर पार्क से छोड़ा गया हिरण हुआ शिकार
माना जा रहा है कि यह हिरण कांगेर वेली नेशनल पार्क के डियर पार्क से बाहर छोड़ा गया था। डियर पार्क में घायल हिरण और अन्य जानवरों को उपचार के बाद जंगल में छोड़ा जाता है, और माना जा रहा है कि इन्हीं में से किसी हिरण का शिकार ग्रामीणों ने किया है। बस्तर में हिरण का शिकार, जंगल में पिकनिक मना रहे थे आरोपी, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार



















