LIVE UPDATE
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

CG Crime: शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप का भंडाफोड़, 20 करोड़ की लेन-देन का पर्दाफाश

CG Crime: शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप का भंडाफोड़, 20 करोड़ की लेन-देन का पर्दाफाश

नागपुर में रेड, छह आरोपी गिरफ्तार, 25 मोबाइल और लाखों की सामग्री जब्त

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप का भंडाफोड़, छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप के बाद अब एक और बड़ा ऑनलाइन सट्टा रैकेट “शिवा बुक” सामने आया है। जिले की छुईखदान पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में इस ऑनलाइन नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क से करीब 20 करोड़ रुपये की अवैध लेन-देन की गई है।

नागपुर में किराए के फ्लैट से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस ने नागपुर, महाराष्ट्र में एक फ्लैट पर छापा मारकर शिवा बुक सट्टा एप से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वे मोबाइल फोन, लैपटॉप, UPI और बैंक खातों की मदद से देशभर में ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। यह एप दुर्ग जिले के अंडा से भी संचालित किया जा रहा था और इसके अन्य राज्यों में भी ब्रांच होने की जानकारी मिली है।शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप का भंडाफोड़

क्या-क्या बरामद किया गया?

पुलिस ने छापे के दौरान आरोपियों के पास से:

  • ₹2.78 लाख नकद

  • कुल ₹6.62 लाख से अधिक की संपत्ति

  • 25 मोबाइल फोन

  • 2 लैपटॉप

  • 26 एटीएम कार्ड

  • कई बैंकों की पासबुक

जब्त की है। साथ ही आरोपियों के बैंक खातों में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। सभी बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं।शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप का भंडाफोड़

मुख्य आरोपी फरार, तलाश जारी

इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े दुर्ग जिले के अंडा निवासी वेदप्रकाश जोशी सहित कई अन्य आरोपी अभी फरार हैं। एसपी लक्ष्य शर्मा ने बताया कि पूरे नेटवर्क की पहचान की जा रही है और अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप का भंडाफोड़

पुलिस की अपील और सख्त रुख

छत्तीसगढ़ पुलिस ने लोगों से इस तरह के ऑनलाइन सट्टा एप से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि साइबर अपराध और ऑनलाइन जुए के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगीशिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप का भंडाफोड़

? संबंधित तथ्य

  • एप का नाम: शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा ऐप

  • संचालन स्थल: नागपुर, अंडा (दुर्ग), अन्य राज्य

  • कुल जब्ती: ₹6.62 लाख

  • लेन-देन का खुलासा: ₹20 करोड़+

  • गिरफ्तार आरोपी: 6

  • मुख्य आरोपी: वेदप्रकाश जोशी (फरार)

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE