मुहाना मंडी में टमाटर फिर हुआ लाल, हरी मिर्च ने दी राहत, जानें आज के ताज़ा भाव

मुहाना मंडी में टमाटर फिर हुआ लाल, हरी मिर्च ने दी राहत, जानें आज के ताज़ा भाव
जयपुर: मुहाना मंडी में टमाटर फिर हुआ लाल, प्रदेश की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी मुहाना में आज एक बार फिर टमाटर के भावों में तेजी देखने को मिली है, जबकि लंबे समय से जेब ढीली कर रही हरी मिर्च के दामों में गिरावट ने आम आदमी को कुछ राहत दी है। आलू-प्याज जैसी जरूरी सब्जियों के दाम आज भी स्थिर बने हुए हैं।
टमाटर पहुंचा 48 रुपए किलो, ग्वार फली 90 के पार
थोक बाजार में आज हाइब्रिड टमाटर के भाव 45 से 48 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए, जिसने रसोई का बजट एक बार फिर बिगाड़ दिया है। वहीं, मंडी में आज सबसे महंगी सब्जी ग्वार फली रही, जिसके थोक भाव 80 से 90 रुपए प्रति किलो तक बोले गए। दूसरी तरफ, लंबे समय बाद हरी मिर्च के दाम 30 से 35 रुपए प्रति किलो पर आ गए, जिससे तीखे के शौकीनों को राहत मिली है।मुहाना मंडी में टमाटर फिर हुआ लाल
आलू-प्याज के दाम स्थिर, लहसुन सामान्य
मुहाना मंडी में आलू-प्याज और लहसुन के दामों में आज कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया, जिससे इनके भाव लगभग स्थिर रहे। आज मंडी में आलू 7 से 12 रुपए, प्याज 9 से 19 रुपए और लहसुन 20 से 70 रुपए प्रति किलो के थोक भाव पर बिका।मुहाना मंडी में टमाटर फिर हुआ लाल
अन्य सब्जियों का क्या है हाल?
मंडी में आज भिंडी, अरबी, करेला, फूलगोभी, पत्तागोभी और नींबू जैसी सब्जियों के दाम सामान्य बने रहे। शिमला मिर्च 55 से 60 रुपए और अदरक 45 से 70 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिकी।मुहाना मंडी में टमाटर फिर हुआ लाल
मुहाना मंडी में आज की सब्जियों के थोक भाव:
टमाटर (हाइब्रिड): 45 – 48 रुपए/किलो
हरी मिर्च: 30 – 35 रुपए/किलो
ग्वार फली: 80 – 90 रुपए/किलो
शिमला मिर्च: 55 – 60 रुपए/किलो
अदरक: 45 – 70 रुपए/किलो
फूलगोभी: 30 – 32 रुपए/किलो
भिंडी: 18 – 20 रुपए/किलो
लौकी: 15 – 18 रुपए/किलो
नींबू: 20 – 25 रुपए/किलो
आलू: 7 – 12 रुपए/किलो
प्याज: 9 – 19 रुपए/किलो
लहसुन: 20 – 70 रुपए/किलो



















