LIVE UPDATE
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक पलटा, हजारों बोतलें नष्ट; पुलिस-आबकारी टीम ने संभाला मोर्चा

बैकुंठपुर के बरपारा में बिलासपुर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ी दुर्घटना टली

बैकुंठपुर।  अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक पलटा, हजारों बोतलें नष्ट; पुलिस-आबकारी टीम ने संभाला मोर्चा. अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक शनिवार दोपहर बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरपारा में अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। यह ट्रक बिलासपुर से शराब लोड कर कोरिया आ रहा था। हादसे में बड़ी संख्या में शराब की बोतलें बिखरकर नष्ट हो गईं। हालांकि, स्थानीय लोग शराब लूटने के लिए मौके पर पहुंचते, उससे पहले ही पुलिस और आबकारी विभाग को घटना की सूचना मिल गई। तत्काल हरकत में आते हुए दोनों विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और वाहन को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।

बड़ी दुर्घटना टली, चालक-परिचालक सुरक्षित

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
चिरमिरी में नगर निगम इंजीनियर के खिलाफ व्यापारियों का चक्का जाम, माफी की मांग
चिरमिरी में नगर निगम इंजीनियर के खिलाफ व्यापारियों का चक्का जाम, माफी की मांग
September 2, 2026
चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में बिना नोटिस दुकान के सामने तोड़फोड़ से नाराज व्यापारियों ने चक्का जाम किया, विवादित बयान पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक बिलासपुर से अंग्रेजी शराब लादकर शासकीय अंग्रेजी-देशी दुकानों तक पहुंचाने के लिए भेजा गया था। बरपारा के पास पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और आबकारी टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं।अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक पलटा, हजारों बोतलें नष्ट

हजारों बोतलें नष्ट होने का अनुमान

ये खबर भी पढ़ें…
मनेंद्रगढ़ में हाईटेंशन तार की चपेट में आया वेल्डिंग करने चढ़ा युवक, इलाज के दौरान मौत
मनेंद्रगढ़ में हाईटेंशन तार की चपेट में आया वेल्डिंग करने चढ़ा युवक, इलाज के दौरान मौत
September 3, 2026
एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में तीन मंजिला मकान पर वेल्डिंग का काम कर रहा 28 वर्षीय युवक हाईटेंशन तार की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रक पलटने से भारी मात्रा में शराब की बोतलें टूट गईं और नष्ट हो गईं। ऐसी चर्चा है कि यदि पुलिस और आबकारी टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंचती, तो क्षतिग्रस्त वाहन से बड़ी मात्रा में शराब गायब हो सकती थी।अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक पलटा, हजारों बोतलें नष्ट

संयुक्त टीम जांच में जुटी

ये खबर भी पढ़ें…
एमसीबी के पोंड़ी कन्या छात्रावास में 67 छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल
एमसीबी के पोंड़ी कन्या छात्रावास में 67 छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल
September 30, 2026
एमसीबी जिले के पोंड़ी छात्रावास में छत का प्लास्टर गिर रहा है, पंखों से चिंगारी निकल रही है और पानी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम इस घटना की जांच में जुट गई है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर किन कारणों से ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा।अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक पलटा, हजारों बोतलें नष्ट

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE