बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी से टकराई मेमू ट्रेन, 4 की मौत, दर्जनों घायल
छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, राहत और बचाव कार्य जारी

बिलासपुर : बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी से टकराई मेमू ट्रेन, 4 की मौत, दर्जनों घायल. बिलासपुर के पास गतौरा स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जिसमें एक मेमू ट्रेन मालगाड़ी से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनभर से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
कोरबा से दोपहर 1:30 बजे रवाना हुई मेमू ट्रेन जयरामनगर स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मेमू ट्रेन की एक बोगी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई।बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी से टकराई मेमू ट्रेन, 4 की मौत, दर्जनों घायल
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सूचित किया जाता है कि एक अप्रत्याशित स्थिति के मद्देनज़र यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं —
📞 आपातकालीन संपर्क:
📍 बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
📍 चांपा – 8085956528
📍 रायगढ़ – 9752485600
📍…— South East Central Railway (@secrail) November 4, 2025
हादसे के कारण ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों का अनुमान है कि मरम्मत कार्य में कई घंटे लग सकते हैं, जिससे देर रात तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी से टकराई मेमू ट्रेन, 4 की मौत, दर्जनों घायल
तत्काल सहायता और हेल्पलाइन नंबर
रेलवे ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में सिग्नल फेल होने या मानवीय त्रुटि को संभावित कारण माना जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिस पर संपर्क कर वे आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी से टकराई मेमू ट्रेन, 4 की मौत, दर्जनों घायल
राहत और बचाव कार्य तेज
हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू और मेडिकल यूनिट्स को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। घायलों को एंबुलेंस से तत्काल आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेल (SECR) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश और बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी से टकराई मेमू ट्रेन, 4 की मौत, दर्जनों घायल
इस हादसे के चलते बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है या उनके मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। रेलवे की तकनीकी टीमें ट्रैक को साफ करने और परिचालन बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही हैं।बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी से टकराई मेमू ट्रेन, 4 की मौत, दर्जनों घायल














