बिलासपुर रेल हादसे में 5 मृतकों की हुई पहचान, सामने आए नाम और तस्वीरें… परिजनों में मचा कोहराम
लोको पायलट, छात्रा समेत कई जिंदगियां हुई खत्म; सीएम साय ने किया मुआवजे का ऐलान

बिलासपुर: बिलासपुर रेल हादसे में 5 मृतकों की हुई पहचान, सामने आए नाम और तस्वीरें… परिजनों में मचा कोहराम. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए भीषण ट्रेन हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान का सिलसिला जारी है और अब तक पांच मृतकों के नाम और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें लोको पायलट, एक छात्रा और अन्य यात्री शामिल हैं। इन नामों के सामने आते ही उनके परिजनों में मातम और कोहराम मच गया है।
पहचान किए गए मृतकों के नाम:


इस हादसे में जिन पांच यात्रियों की पहचान हुई है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

-
विद्या सागर (लोको पायलट): हादसे में लोको पायलट विद्या सागर की मौके पर ही मौत हो गई।
-
प्रमिला वस्त्रकार
ये खबर भी पढ़ें…
बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन पर ACB का चालान, 1.03 करोड़ की अधिक संपत्ति का आरोपOctober 25, 2026बिलासपुर ACB ने जीआरपी के बर्खास्त आरक्षक लक्ष्मण गाईन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विशेष न्यायालय में... -
अंकित अग्रवाल
-
प्रिया चंद्रा: प्रिया सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बहेराडीह की निवासी थीं और गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थीं। वह चाम्पा से ट्रेन में बैठी थीं। प्रिया दो बहनों में सबसे बड़ी थीं। उनके परिवार में इस खबर से गहरा सदमा है।
-
शीला यादव: शीला देवरी खुर्द के बहनिया मंदिर के पास की रहने वाली थीं।
घायलों का उपचार जारी
इस हादसे में सहायक लोको पायलट रश्मि राज गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के दौरान मालगाड़ी के ट्रेन मैनेजर शैलेश चंद्रा ने तेज गति से आती मेमू ट्रेन को देखकर गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। कई अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।बिलासपुर रेल हादसे में 5 मृतकों की हुई पहचान
मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
#WATCH बिलासपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अस्पताल पहुंचकर बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना में घायल हुए लोगों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। pic.twitter.com/kTcO65zqtO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2025
इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।बिलासपुर रेल हादसे में 5 मृतकों की हुई पहचान
यह हादसा एक बार फिर रेलवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजामों की आवश्यकता पर जोर देता है। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके।बिलासपुर रेल हादसे में 5 मृतकों की हुई पहचान
Read More:
- Chhattisgarh Craft Beer News: अब रायपुर में भी मिलेगा चिलिंग का नया ठिकाना! गवर्नमेंट ने दी Microbrewery को मंजूरी
- खरसिया सिविल अस्पताल में हड़कंप! Piles Operation के दौरान 22 साल के युवक की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
- Kawardha Paddy Scam: धान खरीदी केंद्रों में ₹81 लाख का बड़ा फर्जीवाड़ा, 3 प्रभारियों पर FIR दर्ज!









