LIVE UPDATE
रायपुर

रायपुर में सड़क हादसे के बाद बवाल: कार की ठोकर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

टेकारी गांव में हादसे के बाद भड़के ग्रामीण, 4 घंटे तक धलेनी-मंदिरहसौद मार्ग रहा जाम; सिग्नल और ब्रेकर लगाने की उठी मांग

रायपुर। राजधानी से लगे मांढर क्षेत्र के ग्राम टेकारी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इलेक्ट्रॉनिक कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे रायपुर के धलेनी-मंदिरहसौद मार्ग पर करीब चार घंटे तक लंबा जाम लगा रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 28 वर्षीय कुश साहू, निवासी टेकारी के रूप में हुई है। वह रोजाना की तरह सुबह गाय का दूध निकालकर घर लौट रहा था, तभी सामने से आ रही कार (सीजी 04 पीआर 3203) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुश की मौके पर ही मौत हो गईकार की ठोकर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

घटना की खबर फैलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों की मांग है कि टेकारी बाईपास मार्ग पर जल्द से जल्द ट्रैफिक सिग्नल और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, क्योंकि इस क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं।कार की ठोकर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूडी विभाग ने फोर लेन सड़क पर बने ब्रेकर को हटा दिया था, जिसके बाद वाहनों की रफ्तार काफी बढ़ गई है और दुर्घटनाएं आम हो गई हैं।कार की ठोकर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

धरने के चलते रिंग रोड नंबर 3 का धलेनी-मंदिरहसौद मार्ग पूरी तरह जाम हो गया, जिससे 10 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तेज धूप में यात्री और वाहन चालक परेशान होते नजर आएकार की ठोकर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं, एडिशनल एसपी और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश देने में जुटे रहे ताकि स्थिति नियंत्रण में लाई जा सकेकार की ठोकर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जाता और सड़क पर सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाते, तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। पुलिस प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और यातायात व्यवस्था बहाल करने के प्रयास जारी हैंकार की ठोकर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE