LIVE UPDATE
बलरामपुर

बलरामपुर में पुलिस हिरासत में चोर की मौत: 50 लाख के जेवर बरामद, सिकल सेल बीमारी से पीड़ित था आरोपी

ज्वेलरी शॉप चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी उमेश सिंह की तबीयत बिगड़ने से मौत, परिजनों को दी गई सूचना, मामले की जांच जारी

 बलरामपुर जिले में पुलिस हिरासत के दौरान चोरी के आरोपी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी से करीब 50 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए जेवरात बरामद किए गए थे। पुलिस टीम उसे सीतापुर से बरामदगी के लिए बलरामपुर ला रही थी, इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान उमेश सिंह, निवासी ग्राम नकना (थाना सीतापुर, जिला सरगुजा) के रूप में हुई है। उमेश सिंह उन 9 आरोपियों में से एक था, जिन्हें बीते सप्ताह बलरामपुर में हुई बड़ी ज्वेलरी शॉप चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।50 लाख के जेवर बरामद, सिकल सेल बीमारी से पीड़ित था आरोपी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
खुखरी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़, 112 पौधे जब्त
खुखरी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़, 112 पौधे जब्त
October 5, 2026
बलरामपुर के ग्राम खुखरी के रखैतपारा में पुलिस ने गांजे के 112 पौधे जब्त किए। अनुमानित कीमत 3.50 लाख रुपये...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शनिवार तड़के करीब 4 बजे जब पुलिस आरोपी को लेकर बलरामपुर लौट रही थी, तभी उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। पुलिस ने तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।50 लाख के जेवर बरामद, सिकल सेल बीमारी से पीड़ित था आरोपी

सिकल सेल बीमारी से जूझ रहा था आरोपी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक सिकल सेल बीमारी से पीड़ित था। इस संबंध में परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।50 लाख के जेवर बरामद, सिकल सेल बीमारी से पीड़ित था आरोपी

ये खबर भी पढ़ें…
वाड्रफनगर बायपास: 8 साल बाद बनी 15 करोड़ की सड़क पहली बारिश में उखड़ी
वाड्रफनगर बायपास: 8 साल बाद बनी 15 करोड़ की सड़क पहली बारिश में उखड़ी
October 8, 2026
वाड्रफनगर बायपास की 13 किमी सड़क 8 साल में पूरी दिखाई गई, लेकिन बारिश में डामर उखड़ने लगा। निर्माण की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच जारी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
मृतक का शव जिला अस्पताल के मॉर्चरी कक्ष में रखा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।50 लाख के जेवर बरामद, सिकल सेल बीमारी से पीड़ित था आरोपी

बलरामपुर पुलिस का कहना है कि, चोरी के इस बड़े मामले में की गई बरामदगी और गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता बरती जा रही है, तथा किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।50 लाख के जेवर बरामद, सिकल सेल बीमारी से पीड़ित था आरोपी

ये खबर भी पढ़ें…
पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
October 18, 2026
राजपुर थाना क्षेत्र के कोटागहना में पति पर पत्नी की डंडे से हत्या का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE