
Virat Kohli Secret Drink: क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी फिटनेस और एग्रेशन के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के मैच के दौरान किंग कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. वीडियो में विराट एक छोटा सा ‘शॉट’ (Shot) पीते नजर आए और उसके बाद उनके चेहरे के रिएक्शन ने फैंस को हैरान कर दिया.
Virat Kohli Secret Drink: लोग कयास लगाने लगे कि क्या विराट ‘रम’ पी रहे हैं या कोई खास एनर्जी ड्रिंक? लेकिन असलियत इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प और हेल्थ से जुड़ी है. चलिए जानते हैं विराट के उस ‘Secret Drink’ का सच.
क्या था वो ड्रिंक? (The Reality of Pickle Juice)
Virat Kohli Secret Drink: मैच के बीच विराट कोहली ने जो ड्रिंक पिया, वो कोई फैंसी सप्लीमेंट नहीं बल्कि ‘पिकल जूस’ (Pickle Juice) यानी अचार का पानी था. जी हां, आपने सही पढ़ा! विदेशी एथलीट्स के बीच पॉपुलर यह ड्रिंक अब भारतीय क्रिकेटर्स की पसंद भी बन रहा है.
आखिर पिकल जूस ही क्यों? (Benefits of Pickle Juice for Athletes)
Virat Kohli Secret Drink: जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो हर कोई पूछने लगा कि आखिर दुनिया का सबसे फिट क्रिकेटर अचार का पानी क्यों पी रहा है? साइंस के नजरिए से इसके बड़े फायदे हैं:
Instant Relief from Muscle Cramps: ‘National Library of Medicine’ की एक रिसर्च के मुताबिक, खेलते समय पसीने के जरिए शरीर से सोडियम और पोटैशियम निकल जाता है, जिससे मांसपेशियों में खिंचाव (Cramps) आता है. पिकल जूस इसे तुरंत ठीक करने में मदद करता है.
Electrolyte Boost: इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो बॉडी को तुरंत हाइड्रेट करती है.
The Vinegar Magic: पिकल जूस में मौजूद सिरका (Vinegar) दिमाग को एक सिग्नल भेजता है, जिससे नसों को रिलैक्स होने का मैसेज मिलता है और क्रैम्प्स रुक जाते हैं.
सिर्फ 90 सेकंड में असर! (How Fast Does It Work?)
Virat Kohli Secret Drink: पानी या नॉर्मल स्पोर्ट्स ड्रिंक को असर दिखाने में समय लगता है, लेकिन Pickle Juice का असर मात्र 30 से 90 सेकंड के अंदर शुरू हो जाता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसे पीने से ज्यादा बेहतर इसे 20-30 सेकंड तक मुंह में घुमाना (Swish) होता है, क्योंकि यह गले की नसों को सीधे एक्टिवेट करता है.
सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
Virat Kohli Secret Drink: जैसे ही विराट का यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. एक यूजर ने लिखा, “कोहली भाई को क्या घर की याद आ गई जो अचार का पानी पी रहे हैं?” वहीं फिटनेस फ्रीक्स विराट की इस जानकारी की तारीफ कर रहे हैं.
Virat Kohli Secret Drink: विराट कोहली हमेशा से ही अपनी डाइट में कुछ न कुछ नया और साइंटिफिक ट्राई करते रहते हैं, चाहे वो ‘Black Water’ हो या अब यह ‘Pickle Juice’. यही वजह है कि 35 की उम्र में भी उनकी फिटनेस का कोई मुकाबला नहीं है.














