छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में भारी अव्यवस्था: 5वीं-8वीं का पेपर सवा घंटे देरी से शुरू, 12वीं हिंदी की परीक्षा निरस्त

5वीं-8वीं का पेपर सवा घंटे देरी से शुरू,छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं को ‘केन्द्रीकृत पैटर्न’ पर आयोजित किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। मंगलवार को धमतरी जिले के कुरुद ब्लॉक में परीक्षा प्रबंधन की भारी खामियां उजागर हुईं, जिससे मासूम छात्र परेशान रहे।
कुरुद ब्लॉक में अव्यवस्था का अंबार: सवा घंटे लेट पहुंचा प्रश्नपत्र
5वीं-8वीं का पेपर सवा घंटे देरी से शुरू,शिक्षा विभाग ने महीनों पहले तैयारी पूरी होने का दावा किया था, लेकिन हकीकत इसके उलट रही। सुबह 9 बजे शुरू होने वाली 8वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा सवा घंटे की देरी से 10:15 बजे शुरू हो सकी। इस दौरान केंद्रों पर छात्र हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे और विभाग प्रश्नपत्रों के बंडल सुलझाने में व्यस्त रहा। सरस्वती शिशु मंदिर कुरुद और शासकीय मिडिल स्कूल परखंदा जैसे केंद्रों पर छात्र और अभिभावक काफी परेशान दिखे।
फोटोकॉपी के भरोसे परीक्षा: एक ही बंडल में निकले अलग-अलग सेट
5वीं-8वीं का पेपर सवा घंटे देरी से शुरू,परीक्षा केंद्रों पर तब हड़कंप मच गया जब प्रश्नपत्रों के बंडल खोले गए। एक ही बंडल में अलग-अलग सेट के प्रश्नपत्र मिक्स थे, जिससे शिक्षक भ्रमित हो गए कि आखिर कौन सा पर्चा बांटना है। कई केंद्रों पर छात्रों की संख्या के मुकाबले प्रश्नपत्र ही कम पड़ गए। स्थिति को संभालने के लिए आनन-फानन में उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया और फोटोकॉपी करवाकर छात्रों को प्रश्नपत्र बांटे गए।
शिक्षक संगठनों ने जताई नाराजगी: पिछली गलतियों से नहीं लिया सबक
5वीं-8वीं का पेपर सवा घंटे देरी से शुरू,संयुक्त शिक्षक संघ और समग्र शिक्षक फेडरेशन ने इस लचर व्यवस्था पर कड़ा ऐतराज जताया है। ब्लॉक अध्यक्ष लुकेशराम साहू ने कहा कि विभाग ने पिछली तकनीकी कमियों से कोई सीख नहीं ली है। इससे पहले 5वीं की परीक्षा में भी उत्तर लिखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं दी गई थी और पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर के लिए कॉलम तक गायब थे।
डीईओ का बयान: लापरवाही नहीं, नियमों के तहत हुई कार्रवाई
इस पूरे मामले पर धमतरी के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अभय कुमार जायसवाल का कहना है कि प्रश्नपत्रों की कमी होने पर फोटोकॉपी कराने के स्पष्ट निर्देश हैं। चूंकि गोपनीय सामग्री को पहले से खोलकर नहीं देखा जा सकता, इसलिए इसे लापरवाही नहीं कहा जा सकता। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि प्रश्न कठिन पाए गए, तो मूल्यांकन के समय छात्रों के हित में विचार किया जाएगा।
बड़ी खबर: 12वीं हिंदी की परीक्षा हुई रद्द, नई तारीख का ऐलान
5वीं-8वीं का पेपर सवा घंटे देरी से शुरू,इसी बीच छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से एक और बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड ने कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा पूर्व में 14 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका के चलते इसे रद्द कर दिया गया है।
अब कब होगी परीक्षा?
5वीं-8वीं का पेपर सवा घंटे देरी से शुरू,मंडल द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, 12वीं हिंदी की यह परीक्षा अब 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा। परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।



















