LIVE UPDATE
रायपुरस्वास्थ्य

AIIMS Raipur World Ranking 2026: दुनिया में 39वां और देश में 6ठा स्थान, फिर भी मरीजों की परेशानी क्यों?

AIIMS Raipur World Ranking 2026: Raipur AIIMS ने एक बार फिर देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। Newsweek World’s Best Hospitals in India 2026 की लिस्ट में AIIMS Raipur को दुनिया के बेस्ट अस्पतालों में 39वीं रैंकिंग मिली है, जबकि भारत में 6ठा स्थान हासिल किया है। नए AIIMS में तो यह नंबर 1 है।

प्रबंधन इसे बड़ी उपलब्धि बता रहा है, लेकिन इलाज कराने आए मरीज अभी भी भारी भीड़, लंबी वेटिंग और कुछ बदइंतजामी की शिकायतें कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

प्रबंधन का दावा: तेजी से हुआ विकास

AIIMS Raipur World Ranking 2026: AIIMS Raipur के अधिकारियों का कहना है कि यह रैंकिंग मरीजों की बेहतर केयर, मेडिकल एजुकेशन, रिसर्च और इनोवेशन के कारण मिली है। रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय मानकों — हॉस्पिटल क्वालिटी, स्पेशलिस्ट्स की सिफारिश, पेशेंट एक्सपीरियंस और पेशेंट रिपोर्टेड आउटकम्स — पर आधारित है।

पिछले 2 वर्षों में संस्थान ने सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च और आधुनिक क्लीनिकल सुविधाओं में जबरदस्त प्रगति की है।

AIIMS Raipur की बड़ी उपलब्धियां

  • मध्य भारत की पहली सरकारी रोबोटिक सर्जरी सेवा – देवहस्त
  • प्रदेश की पहली BSL-3 लैब की स्थापना
  • किडनी ट्रांसप्लांट और पेयर्ड किडनी ट्रांसप्लांट की सफल शुरुआत
  • एडवांस न्यूक्लियर मेडिसिन सुविधाओं का विस्तार
  • दूसरी कार्डियक कैथ लैब शुरू
  • एडवांस AI लैब की स्थापना
  • सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग की शुरुआत

AIIMS Raipur World Ranking 2026: इसके अलावा बायोमेडिकल इनोवेशन, NAB L मान्यता प्राप्त लैब्स, आपदा प्रबंधन और पब्लिक हेल्थ इनिशिएटिव्स के लिए भी AIIMS Raipur को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है।

AIIMS Raipur Executive Director डॉ. अशोक जिंदल ने सभी डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

32 देशों के अस्पतालों में शामिल रैंकिंग

AIIMS Raipur World Ranking 2026:  Newsweek की इस ग्लोबल सर्वे में 32 देशों के टॉप अस्पताल शामिल किए गए। इनमें ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, जर्मनी, सिंगापुर, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस, साउथ कोरिया, UAE, UK और भारत जैसे देश शामिल हैं।

रैंकिंग तय करते समय जनसंख्या, जीवन प्रत्याशा, अस्पताल घनत्व और विश्वसनीय डेटा जैसे कई महत्वपूर्ण फैक्टर्स को ध्यान में रखा गया।

AIIMS Raipur Ranking 2026 से साफ है कि संस्थान तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगर मरीजों की रोजमर्रा की परेशानियां भी दूर हो जाएं तो यह छत्तीसगढ़ और पूरे मध्य भारत के लिए सच्चे में गर्व की बात बन जाएगा।

आपको AIIMS Raipur की इन नई सुविधाओं के बारे में क्या लगता है? कमेंट में जरूर बताएं।

Dr. Tarachand Chandrakar

Editor-in-Chief

डॉ. ताराचंद चंद्राकर एक प्रखर विचारक और अनुभवी पत्रकार हैं, जो 'निडर छत्तीसगढ़' के माध्यम से निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता को नई दिशा दे रहे हैं। तथ्यों की शुद्धता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें डिजिटल पत्रकारिता में एक विश्वसनीय नाम बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE