LIVE UPDATE
बीजापुरहमर छत्तीसगढ़

घर में घुसकर बदमाश ने की कृषि विस्तार अधिकारी पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

NCG NEWS DESK बीजापुर। जिले के भोपालपटनम बस्ती के क्लब पारा में घर में घुसकर कृषि विस्तार अधिकारी पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। यहां कृषि विस्तार अधिकारी मुन्ना लाल बघेल पर एक हमलावर ने हत्‍या के इरादे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में कृषि विस्तार अधिकारी के हाथ में चोट पहुंची है। घटना के बाद उन्हें भोपालपटनम के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी अनुसार रात तकरीबन 11 बजे कृषि विस्तार अधिकारी घर में सो रहे थे। इसी दौरान हमलावर घर के पीछे के दरवाजे को खोलकर अंदर घुस आया। इससे पहले अधिकारी कुछ समझ पाते हमलावर ने उनपर फायरिंग कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि अधिकारी के हाथ में गोली लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपालपट्टनम में उनका इलाज जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE