बैंडस्टैंड बीच का खौफनाक मंजर : ‘मम्मी-मम्मी’ चीखती रह गई बेटी, देखते ही देखते महिला को निगल गया समुद्र, देखें वीडियो

बैंडस्टैंड बीच का खौफनाक मंजर : मुंबई- मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड से दिल को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है, जहा समुंद्र में चट्टान पर बैठकर फोटो क्लिक करवा रहा एक कपल समुंद्र की तेज लहरों में बह गया। हादसे में महिला की मौत हो गई है।
मुंबई में एक दंपत्ति समंदर में फोटो खिंचवा रही थी। अचानक आई लहर में शख्स की पत्नी की डूब कर मौत हो गई। सामने खड़ा हुआ बच्चा मम्मी-मम्मी करता रह गया। #Mumbai #Maharashtra pic.twitter.com/SJ4b4tS3lw
WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!ये खबर भी पढ़ें…कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिकOctober 25, 2026लखीमपुर खीरी की कुंभी चीनी मिल में बेल्जियम से 200 टन का रिएक्टर पहुंचा। 250 पहियों के ट्रेलर से आए...— Versha Singh (@Vershasingh26) July 16, 2023

दरअसल, हादसे वाले दिन परिवार जुहू चौपाटी पर पिकनिक मनाने निकला था, लेकिन हाई टाइड के चलते उन्हें जुहू बीच पर एंट्री नहीं मिली। इसके बाद परिवार बांद्रा बैंडस्टैंड पहुंचा। बांद्रा फोर्ट पहुंचकर परिवार समुद्र के पास खड़े होकर तस्वीरें लेने लगा। इसके बाद मुकेश (35) और ज्योति (32) समुद्र में कुछ दूर जाकर चट्टान पर बैठ गए और फोटो-वीडियो क्लिक करवाने लगे।
परिवार के लोग दूर से वीडियो क्लिक करते हुए उन्हें किनारे पर आने को बोलते रहे, लेकिन कपल वहीं बैठा रहा। इतने में ही एक बेहद ऊंची लहर दोनों को अपने साथ बहाकर ले गई। मुकेश ने ज्योति की साड़ी पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना जोरदार था कि ज्योति दूर बह गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने फुर्ती दिखाते हुए मुकेश के पैर पकड़कर उसे पानी से बाहर खींचा।

मार्वे बीच पर 5 लड़के भी पानी में डूबे
इसी के साथ रविवार यानि आज मार्वे बीच पर नहाने गए 5 लड़के पानी में डूब गए। ये सभी लड़के 12 से 16 साल के थे। इनमें से दो को रेस्क्यू कर लिया गया है। तीन की तालाश फिलहाल अभी जारी है।










