LIVE UPDATE
कांकेरहमर छत्तीसगढ़

मंदिर का प्रसाद खाने से 70 से अधिक ग्रामीण बीमार… स्वास्थ्य अमला तैनात

NCG NEWS DESK कांकेर। ग्राम संबलपुर में एक मंदिर में प्रसाद खाने के बाद 70 से अधिक ग्रामीणों के बीमार होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इन सभी को फूड प्वाइजनिंग हो गई है। मंदिर में लगे हैंडपंप व टंकी के पानी से इंफेक्शन होने की आशंका जताई गई है। स्वास्थ्य अमला ने हैंडपंप व टंकी का पानी का सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए लैब भेजा। जिसके रिपोर्ट आने के बादी कारणों का पता चल पाएगा।

दरअसल, घटना ग्राम सम्बलपुर के गणेश मंदिर की है। सोमवार की शाम को प्रसाद के रूप में हलवा व ठंडाई वितरित किया गया था। प्रसाद खाने व फ्रीज़र का पानी पीने के दूसरे दिन मंगलवार को ग्रामीणों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। सभी ग्रामीण पेट मे मरोड़, उल्टी, दस्त, बुखार की शिकायत कर रहे हैं। मामले की जानकारी बुधवार को हुई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
पोड़ी उपरोड़ा में तालाब निर्माण पर सवाल, मनरेगा में मशीनों के इस्तेमाल की चर्चा
पोड़ी उपरोड़ा में तालाब निर्माण पर सवाल, मनरेगा में मशीनों के इस्तेमाल की चर्चा
October 14, 2026
पोड़ी उपरोड़ा में वन विभाग से जुड़े तालाब निर्माण में जेसीबी-ट्रैक्टर के इस्तेमाल की चर्चा है। मजदूरों को कितना रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद कलेक्टर कांकेर डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने जिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अविनाश खरे को स्वास्थ्य अमले के साथ संबलपुर भेजा। जहां डाक्टर खरे के निर्देशन में राहत कार्य प्रारंभ किया गया। स्वास्थ्य अमले को तैनात कर मितानिनों को गांव के घर-घर भेजा जा रहा है। राहत के लिए पंचायत में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। किसी को भी अस्पताल में शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ी है।

ये खबर भी पढ़ें…
रेत निकासी मामले में पैसे मांगने का आरोप, हल्बा चौकी प्रभारी और ASI लाइन अटैच
रेत निकासी मामले में पैसे मांगने का आरोप, हल्बा चौकी प्रभारी और ASI लाइन अटैच
October 31, 2026
कांकेर में पीएम आवास के लिए नदी से रेत निकालने के मामले में जनपद सदस्य ने पुलिसकर्मियों पर पैसे मांगने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE