एक परिवार ने किया सामूहिक आत्महत्या का प्रयास, हालत बिगड़ने से पिता – पुत्र की मौत, महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर

NCG NEWS DESK DURG:-
छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक परिवार ने 4 लोगों ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी वजह से इस घटना में पिता और पुत्र की मौत हो गई, तो वही मां और एक बच्चे का इलाज अस्पताल में जारी है। जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जामुल थाना क्षेत्र की है। जहां एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया है। जहर खाने वालों में पति-पत्नी और दो बच्चों ने शामिल है। ज़हर का सेवन करने से पिता और एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई। तो वहीं महिला और एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है परिवार ने यह कदम क्यों उठाया। फ़िलहाल जामुल पुलिस मामले की जांच में शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े :-



















