AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सूची में केजरीवाल समेत पत्नी का भी नाम शामिल

NCG NEWS DESK New Delhi :-
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए गुजरात के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दिल्ली के शराब घोटाला मामले में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल किया गया है। लिस्ट में सबसे पहले अरविंद केजरीवाल का नाम है। यही नहीं इस लिस्ट में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का नाम भी शामिल है।

स्टार प्रचारक की लिस्ट में मनीष सिसोदिया का नाम है जो करीब बीते एक साल से जेल में बंद हैं। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सतेंद्र जैन का भी नाम है। वहीं सुनीता केजरीवाल के अलवा सूची में डॉ. संदीप पाठक, पंकज गुप्ता, राज्य सभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय, राघव चड्ढा, सत्येंद्र जैन, आतिशी के साथ सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन के नाम शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) गुजरात की दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनमें भरूच और भावनगर सीटें शामिल हैं। पार्टी ने दोनों सीटों पर अपने मौजूदा विधायकों को कैंडिडेट बनाया है। पार्टी ने I.N.D.I.A अलांयस में भरूच की सीट हासिल करने के लिए साउथ गोवा और चंडीगढ़ की सीटों की कुर्बानी दी थी। ऐसे में भरूच की सीट पर पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

भरूच के प्रत्याशी चैतर वसावा की उम्मीदवारी को ऐलान खुद अरविंद केजरीवाल ने किया था। इस सीट कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने दावेदारी की थी। वर्तमान में इस सीट पर लंबे समय से बीजेपी को कब्जा है।
ये भी पढ़े :-

- Chunav 2024 : नक्सलगढ़ में मतदान कराने के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हुई पोलिंग पार्टी
- Lok Sabha Elections : झंडे पकड़ने पर 375 रुपये देने का वादा, सीएम का रोड शो खत्म होने के बाद ठेकेदार लापता, मजदूरों का आरोप
- Breaking : BJP में शामिल हुईं पूर्व सीएम भूपेश बघेल की भाभी
Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









