Accident News ; हाइवा और बाइक की आमने सामने से टक्कर, 2 युवकों की मौत

NCG NEWS DESK Balod :-
जिले के बालोद धमतरी नेशनल हाइवे में करकाभाट गांव के पास एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे में दो परिवारों के चिराग बुझ गए हैं. घटना देर रात की है. दोनों परिवार सदमे में हैं.

सोमवार देर रात की घटना है. दोनों युवक बाइक में धमतरी से बालोद की तरफ आ रहे थे. हाइवा बालोद से धमतरी की तरफ आ रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने CG 07- LJ- 1030 बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद देर रात हाइवे पर भीड़ लग गई. सड़क हादसे की सूचना के बाद बालोद पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
मृत युवकों का नाम भूपेंद्र साहू और भुवनेश्वर है जो बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम जमरुवा और नर्रा के बताए जा रहे हैं. बालोद पुलिस ने हाइवा को कब्जे में ले लिया है. आगे की कार्रवाई जारी है. जवान बेटों की मौत से दोनों घरों में मातम छा गया है.

ये भी पढ़े :-
- Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना के फर्जी लिंक से सावधान रहने की अपील
- सब्जी बोरी में भरकर जंगल में फेका शव, पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल छिड़क लगाई आग, मां सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
- शराब पीकर वाहन चलाते 25 वाहनों पर की गई कार्यवाही

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









