LIVE UPDATE
अपराधजांजगीर-चांपा

दिव्यांग शिक्षक की हत्या के आरोपी ने की खुदकुशी, पुलिस के डर से उठाया आत्मघाती कदम

 दिव्यांग शिक्षक की हत्या के आरोपी ने की खुदकुशी,  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत जर्वे में कुछ दिन पहले हुई एक दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या के मामले में एक बड़ा अपडेट मिला है। वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी टिमन लाल मनहर (35 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आरोपी की मौत के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

जमीन विवाद में हुई थी शिक्षक की हत्या

उल्लेखनीय है कि बीते 18 मार्च को जर्वे गांव के रहने वाले 40 वर्षीय दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का मुख्य कारण जमीन संबंधी पुराना विवाद बताया जा रहा था। आरोपी टिमन लाल मनहर ने इस वारदात को अंजाम दिया था और तब से वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते की आत्महत्या!

सूत्रों के मुताबिक, शिक्षक की हत्या के बाद पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। चारों तरफ से पुलिस के बढ़ते दबाव और गिरफ्तारी के डर से आरोपी काफी डरा हुआ था। माना जा रहा है कि इसी खौफ के चलते उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के सटीक कारणों की पुष्टि हो सके।

जैजैपुर पुलिस ने शुरू की जांच

 दिव्यांग शिक्षक की हत्या के आरोपी ने की खुदकुशी, घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

दो परिवारों में पसरा मातम

 दिव्यांग शिक्षक की हत्या के आरोपी ने की खुदकुशी, इस खौफनाक घटनाक्रम ने दो परिवारों को उजाड़ कर रख दिया है। पहले एक शिक्षक की हत्या से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा और अब आरोपी की आत्महत्या ने उसके परिजनों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव के लोग इस दोहरे हादसे से स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE