ADM-SDM और तहसीलदार पर निलंबन की तलवार, सीएम योगी का बड़ा एक्शन

लखनऊ। डिफेंस कॉरिडोर भूमि अधिग्रहण घोटाले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। तत्कालीन डीएम अभिषेक प्रकाश समेत 16 अधिकारियों पर गाज गिरने वाली है। इनमें ADM (प्रशासन), 4 SDM और 4 तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं। अभिषेक प्रकाश को पहले ही निलंबित किया जा चुका है, जबकि बाकी अधिकारियों का निलंबन भी तय माना जा रहा है। ADM-SDM और तहसीलदार पर निलंबन की तलवार, सीएम योगी का बड़ा एक्शन
भूमि अधिग्रहण घोटाले का खुलासा कैसे हुआ?
✔ भटगांव में डिफेंस कॉरिडोर परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण में अनियमितताएं पाई गईं।
✔ मंडलायुक्त की जांच के बाद कोर्ट के आदेश पर राजस्व परिषद ने भी 83 पेज की रिपोर्ट तैयार की।
✔ रिपोर्ट में साफ तौर पर धांधली की पुष्टि हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई की अनुमति दी। ADM-SDM और तहसीलदार पर निलंबन की तलवार, सीएम योगी का बड़ा एक्शन
कौन-कौन अधिकारी नपेंगे?
➡️ ADM (प्रशासन) अमर पाल सिंह
➡️ SDM – शंभू शरण, आनंद कुमार, देवेंद्र कुमार, संतोष कुमार
➡️ तहसीलदार – मनीष त्रिपाठी, विजय कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, उमेश कुमार
➡️ नायब तहसीलदार – कविता ठाकुर
➡️ राजस्व निरीक्षक – राधेश्याम, जितेंद्र कुमार सिंह, नैंसी शुक्ला
➡️ लेखपाल – हरिश्चंद्र, ज्ञान प्रकाश अवस्थी
सीएम योगी की सख्त कार्रवाई
✅ मुख्यमंत्री ने राजस्व परिषद की रिपोर्ट को मंजूरी देकर सभी दोषी अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी है।
✅ राजस्व विभाग, नियुक्ति विभाग, लखनऊ डीएम और कमिश्नर को रिपोर्ट भेजी गई है, जहां से आगे की कार्रवाई होगी। ADM-SDM और तहसीलदार पर निलंबन की तलवार, सीएम योगी का बड़ा एक्शन


















