LIVE UPDATE
दुर्ग

ट्रक टैंकर में हुई भिड़ंत के बाद फटा टैंकर, हजारों लीटर डीजल बहा सड़क पर, पुलिस ने किया स्थिति को नियंत्रित

NCG NEWS DESK Bhilai Nagar :-

फोरलेन रोड पर सुपेला थाना के ठीक सामने ट्रक टैंकर में भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में टैंकर से रिसाव के बाद डीजल तेजी से सड़क पर फैल लगा। ये हादसा 4 बजे के आस पास हुआ है। प्रत्यक्षदर्शनियों ने बताया की टैंकर राजनांदगांव से रायपुर की और जा रहा था। तभी ये सामने से आ रही ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक में ही फंस गया था। ट्रक में कोई हेल्पर मौजूद नहीं था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इसके कारण ट्रक ड्राइवर को घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला। हादसे की वजह से टैंकर फट गया था जिसकी वजह से सड़क में डीज़ल की नदी बहने लगी और कई लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर डीजल लूटने पहुंच गए। मौके पर सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा और उनकी टीम मौजूद थी।

सुचना मिलती ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल टीम ने फोम का छिड़काव किया ताकि डीजल में आग न लगे, क्योकि डीजल अत्यधिक ज्वलनशील होता है, एक छोटी से चिंगारी भी बड़ा हादसे तब्दील हो सकती थी पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर को नेशनल हाईवे से हटा लिया है। ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर ने बताया कि, हादसे के बाद बाफना टोल प्लाजा में भारी वाहनों को रोक दिया गया था और छोटे गाड़ियों को सर्विस रोड की माध्यम से आगे भेजा जा रहा है ताकि जाम की स्थिति निर्मित न हो।

आपको बता दें, 3 टैंकर जामगांव गुजरात से कोरबा की और जा रही थे। जिसमें से एक टैंकर हादसे का शिकार हो गया।जिस टैंकर का हादसा हुआ उसका नंबर UP 32 VN 7531 है। हादसे के शिकार ट्रक ड्राइवर दीपक यादव ने बताया की सामने से आ रहे ट्रक ने अचानक सड़क पर गाड़ी चढ़ा दी जिस वजह से ये हादसा हुआ। घायल ड्राइवर के उंगली और पैर में चोट आई है। कुछ लोगों ने बताया की टैंकर के सामने वाले ट्रक वाले ने एक कपल को बचाने के लिए ब्रेक मारा जिससे पीछे से टैंकर इस ट्रक से टकरा गई और ये

हादसा हो गया। अब हादसे की असल वजह क्या है ये जांच का विषय है। राहत की बात ये रही की किसी भी प्रकार का बड़ा हादसा नहीं हुआ। अगर गाड़ी में आग लग जाती तो काफी ज्यादा नुकसान हो सकता था।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE