LIVE UPDATE
भारत

राहुल गांधी के मंच पर लगा दी बीजेपी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो ,आनन फ़ानन में बदला गया स्टेज पर लगे पोस्टर

NCG NEWS DESK MADHYAPRADESH :-

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मंडला में चुनावी सभा से ठीक पहले मुख्य मंच पर फ्लेक्स में बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर देख लोग भौचक्के रह गए हालांकि, इसमें कुलस्ते का नाम नहीं लिखा था और इस फ्लेक्स में अन्य कांग्रेस नेताओं की भी बिना नाम लिखे फोटो लगाई गई थी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
October 25, 2026
लखीमपुर खीरी की कुंभी चीनी मिल में बेल्जियम से 200 टन का रिएक्टर पहुंचा। 250 पहियों के ट्रेलर से आए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मंडला लोकसभा क्षेत्र के धनोरा गांव में जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस उम्मीदवार ओमकार सिंह मरकाम के पक्ष में माहौल बनाएंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनावी संबोधन से पहले मुख्य मंच पर जो फ्लेक्स लगाया गया है, उसमें कांग्रेस नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर भी लगाई गई थी, बाद में गलती सामने आई तो आनन-फानन में मंच पर लगे फ्लेक्स में बीजेपी नेता कुलस्ते की फोटो को ढंक दिया गया और उस फ्रेम में कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह का पोस्टर चिपका दिया गया। आज ही राहुल गांधी बाणगंगा मेला ग्राउंड (शहडोल) में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल दोपहर 2 बजे सिवनी पहुंचेंगे। उसके बाद शाम 4 बजे शहडोल की रैली में शामिल होंगे।

गौरतलब हो कि मंडला सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर फग्गन सिंह कुलस्ते को प्रत्याशी बनाया है। कुलस्ते हाल ही में निवास सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे। वे मंडला सीट से 6 बार लोकसभा सांसद तथा एक बार राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं।‌

ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2019 के चुनाव में उन्होंने करीब 98 हजार वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार कमल सिंह मरावी को मात दी थी। यहां कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम को मैदान में उतारा है। मरकाम 2023 के विधानसभा चुनाव में डिंडोरी सीट से विधायक हैं तथा कांग्रेस की प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कुलस्ते के खिलाफ मरकाम को हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़े :-

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE