LIVE UPDATE
कांकेरहमर छत्तीसगढ़

शराब पीने से नाराज पत्नी ने पति की डंडे से पीटकर कर दी हत्या

NCG NEWS DESK कांकेर/पखांजूर।  छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने खुद अपने ही हाथों से अपना सुहाग उजाड़ द‍िया। महिला अपने पति के शराब पीने और झगड़ा करने की आदतों से परेशान थी। इससे तंग आकर उसने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने कातिल पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, घटना कांकेर के पखांजूर थाना के देवपुर क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पति के शराब पीने से नाराज पत्नी ने पति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद पड़ोसी के घर जाकर बताई कि मैंने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति की हत्या के आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पति के शराब पीने से नाराज थी पत्नी

एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि पीवी 1 की रहने वाली शांति धरामी को पति के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने अपने पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। रोज शराब पीकर आता था और यह आरोपित महिला को अच्छा नहीं लगता था। घटना वाले दिन भी मृतक शराब पीकर आया था। इसे लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद आवेश में आकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE