LIVE UPDATE
दुर्ग

भिलाई नगर निगम का सहायक राजस्व निरीक्षक सस्पेंड,8 महीने से पेश नहीं की थी क्लोजर रिपोर्ट

NCG NEWS DESK BHILAI:

भिलाई नगर निगम का सहायक राजस्व निरीक्षक सस्पेंड : भिलाई नगर निगम के कमिश्नर रोहित व्यास ने सहायक राजस्व निरीक्षक दिलीप हुमने को सस्पेंड कर दिया है। कमिश्नर ने दिलीप हुमने को एक प्रकरण की क्लोजर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी वो पिछले 8 महीने से रिपोर्ट पेश नहीं कर रहे थे। मामले के निराकरण में देरी होने पर कमिश्नर ने ये कार्रवाई की है। भिलाई नगर निगम का सहायक राजस्व निरीक्षक सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मानासर पंचायत से पिछले 10 वर्षो का रिकॉर्ड गायब, जिम्मेदार कौन? उच्च अधिकारी मौन 


जानकारी के मुताबिक भिलाई निवासी हरेंद्र सिंह को दक्षिण गंगोत्री सुपेला के ब्लॉक-3 का प्लॉट-20 साडा भिलाई ने आवंटित किया था। हरेंद्र ​सिंह ने तत्कालीन साडा के समय लीज डीड का पंजीयन नहीं कराया था। इसके बाद 13 अक्टूबर 2020 को निगम के प्लॉट आवंटन का आवेदन पत्र पेश किया, लेकिन निगम अधिनियम प्रभावशील होने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ।भिलाई नगर निगम का सहायक राजस्व निरीक्षक सस्पेंड


भूख प्यास से तड़पकर गोठान में एक साथ 29 मवेशियों की मौत


पंजीयन नहीं होने से आवेदक ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट ने 9 मई 2022 को आदेश पारित कर 2 महीने के भीतर निराकरण के निर्देश दिए थे। लेकिन सहायक राजस्व निरीक्षक दिलीप हुमने ने फाइल की क्लोजर रिपोर्ट समय पर पेश नहीं की।भिलाई नगर निगम का सहायक राजस्व निरीक्षक सस्पेंड


CG Coal Scam : विशेष अदालत ने स्वीकार किया ईडी का आरोप पत्र, कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव सहित 9 लोगो को कोर्ट द्वारा नोटिस जारी


8 महीने से पेश नहीं किया था क्लोजर रिपोर्ट

दिलीप हुमने के पास 24 जनवरी 2023 से संबंधित मामले की फाइल थी। इस फाइल को उन्होंने अपने पास रोककर रखा और 22 सितंबर 2023 को पेश किया। इसमें 8 महीने की देरी के चलते हाईकोर्ट के आदेश का पालन समय पर नहीं हो पाया। इसी लापरवाही के चलते कमिश्नर ने दिलीप हुमने को सस्पेंड कर मुख्यालय स्टेनो टू आयुक्त कक्ष में अटैच किया है।भिलाई नगर निगम का सहायक राजस्व निरीक्षक सस्पेंड


गुंडरदेही से राजनांदगांव सड़क मार्ग की स्थिति जर्जर, आए दिन हो रही जानलेवा दुर्घटना


 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE