LIVE UPDATE
राजस्थान

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर: हरिद्वार में ट्रैक पर गिरी चट्टान, राजस्थान की 2 ट्रेनें रद्द, 3 के रूट बदले गए

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर: हरिद्वार में ट्रैक पर गिरी चट्टान, राजस्थान की 2 ट्रेनें रद्द, 3 के रूट बदले गए

जयपुर: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर: हरिद्वार में ट्रैक पर गिरी चट्टान, उत्तराखंड के हरिद्वार-देहरादून रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना है। मंगलवार को हरिद्वार-मोतीचूर रेल खंड पर एक चट्टान रेलवे ट्रैक पर आ गिरी, जिसके कारण इस रूट पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस घटना के चलते राजस्थान आने-जाने वाली कई ट्रेनों को या तो पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है या फिर उनके रूट में बदलाव किया गया है।

सुरक्षा के कारण रेलवे ने उठाया कदम

यह घटना मंगलवार को उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में एक सुरंग के पास हुई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही कोई यात्री घायल हुआ। लेकिन, सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए रेलवे ने तत्काल प्रभाव से कई ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर: हरिद्वार में ट्रैक पर गिरी चट्टान

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ये 2 ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

  1. गाड़ी संख्या 19610 (योग नगरी ऋषिकेश – उदयपुर): यह ट्रेन 5 अगस्त को अपने प्रारंभिक स्टेशन से नहीं चलेगी और पूरी तरह से रद्द रहेगी।

  2. गाड़ी संख्या 14887 (ऋषिकेश – बाड़मेर): यह ट्रेन भी 5 अगस्त को रद्द कर दी गई है।

इन 3 ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव (आंशिक रद्द)

  1. गाड़ी संख्या 14888 (बाड़मेर – ऋषिकेश): 5 अगस्त को बाड़मेर से रवाना हुई यह ट्रेन अब ऋषिकेश तक नहीं जाएगी। इसे सहारनपुर में ही रोक दिया जाएगा। यानी यह ट्रेन सहारनपुर-ऋषिकेश के बीच रद्द रहेगी।

  2. गाड़ी संख्या 19031 (साबरमती – योगनगरी ऋषिकेश): 5 अगस्त को साबरमती से चली यह ट्रेन अब हरिद्वार तक ही जाएगी। इसका संचालन हरिद्वार-योगनगरी ऋषिकेश के बीच रद्द रहेगा।

  3. गाड़ी संख्या 14816 (ऋषिकेश – श्रीगंगानगर): यह ट्रेन 6 अगस्त को ऋषिकेश की बजाय सहारनपुर से अपनी यात्रा शुरू करेगी। यानी यह ट्रेन ऋषिकेश-सहारनपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE