ब्रेकिंग न्यूज़: महिला के साथ ऑपरेशन थियेटर में बड़ी लापरवाही, डॉक्टर ने गलत पैर का किया ऑपरेशन

सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक हड्डी रोग विशेषज्ञ ने महिला मरीज के गलत पैर का ऑपरेशन कर दिया। मामला प्रकाश में आने के बाद मरीज के परिजन आक्रोशित हो गए। जब डॉक्टर से जवाब मांगा गया तो वह अस्पताल छोड़कर भाग गए। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ब्रेकिंग न्यूज़: महिला के साथ ऑपरेशन थियेटर में बड़ी लापरवाही, डॉक्टर ने गलत पैर का किया ऑपरेशन
क्या है मामला?
प्रतापगढ़ जिले के कन्हई थाना क्षेत्र के सिकरी कानूपूर गांव की रहने वाली भुईला देवी के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ था। परिजन उन्हें इलाज के लिए सुल्तानपुर के नगर कोतवाली स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए। एक्सरे के बाद डॉक्टर ने बाएं पैर की सर्जरी की सलाह दी। ब्रेकिंग न्यूज़: महिला के साथ ऑपरेशन थियेटर में बड़ी लापरवाही, डॉक्टर ने गलत पैर का किया ऑपरेशन
ऑपरेशन थियेटर में क्या हुआ?
महिला को ऑपरेशन के लिए थियेटर में ले जाया गया, लेकिन जब सर्जरी के बाद महिला बाहर आई तो परिजन हैरान रह गए। उनका आरोप है कि डॉक्टर ने फ्रैक्चर वाले बाएं पैर की जगह दाहिने पैर का ऑपरेशन कर दिया। इस गलती का पता चलते ही महिला को दोबारा ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया और बाएं पैर की सर्जरी की गई। ब्रेकिंग न्यूज़: महिला के साथ ऑपरेशन थियेटर में बड़ी लापरवाही, डॉक्टर ने गलत पैर का किया ऑपरेशन
डॉक्टर हुआ फरार, अस्पताल दे रहा सफाई
गलती सामने आने पर ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पी.के. पांडेय मौके से भाग गए। अस्पताल प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा कि महिला के बाएं पैर की कटोरी टूटी हुई थी, जिसकी सर्जरी की गई। साथ ही, दाहिने पैर में सूजन और खून जमा होने के कारण उसका भी ऑपरेशन करना पड़ा। ब्रेकिंग न्यूज़: महिला के साथ ऑपरेशन थियेटर में बड़ी लापरवाही, डॉक्टर ने गलत पैर का किया ऑपरेशन



















