LIVE UPDATE
दुर्ग

दुर्ग नगर निगम में अवैध कब्जा स्थलों पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जा करने वालो को हटाने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा

  • एक्शन मोड़ पर दुर्ग नगर निगम, अवैध कब्जा स्थलों  पर चला बुलडोजर
  • निगम आयुक्त की मौजूदगी में निगम अमले ने चौक-चौराहों, सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया

NCG News desk Durg :-

निडर छत्तीसगढ़/दुर्ग l  दुर्ग नगर निगम द्वारा आवागमन को व्यवस्थित बनाने हेतु सड़क किनारे और चौक चौराहों पर अतिक्रमण कर कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही, एवं अवैध कब्ज़ा हटाने का सिलसिला लगातार जारी है l  बता दे कि उतई चौक से लेकर पटेल चौक तक एवं  जिला अस्पताल के सामने नया बस स्टैंड सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण कर रखे गए ठेलों को हटाया गया। वहीं मुख्य मार्गों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कुछ लोगों को कब्जा हटाने के लिए चेतावनी देते हुए मोहलत दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दुर्ग नगर निगम में अवैध कब्जा स्थलों पर चला बुलडोजर

नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के नेतृत्व में शहरी व्यवस्था को सुधारने प्रशासन का कब्ज़ा बेदखली अभियान जारी है । दुर्ग नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी टीम ने पटेल चौक, तहसील कार्य क्षेत्र जिला चिकित्सालय के सामने और नया बस स्टैंड तक अतिक्रमण कर अवैध संचालित ठेलों को हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई। इसी कड़ी में मुख्य मार्ग के दोनों ओर समेत कई जगहों पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा दुकानदारों को समझाइश एवं चेतावनी भी दी गई । दुर्ग नगर निगम की टीम द्वारा भी दुकानदारों को बार-बार समझाइश दी जा रही है कि सड़कों पर अतिक्रमण न करें। वरना अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई होगी एवं अवैध कब्ज़ा बलपूर्वक हटाया जायेगा।

दुर्ग नगर निगम में अवैध कब्जा स्थलों पर चला बुलडोजर

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर लगातार दुर्ग नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर सुबह अफसरों के साथ शहरी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पैदल दौरा कर शहरी व्यवस्था का जायज़ा लेते रहे है। लोगो ने सड़क किनारे तंबू तानकर तथा दुकान के बाहर टीन सेड बनाकर रखा गया था,जिसे कार्रवाई  के दौरान बुलडोजर से तोड़ा गया। दुकानों के बाहर लगे साइन बोर्ड, पोस्टर सहित अन्य सामग्रियों को हटाने के साथ-साथ जब्ती की कार्रवाही की गई। इस तरह की शहर क्ष्रेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई के  दौरान मौके पर अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, चंदन मनहरे, राजू बक्शी, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा के अलावा टीम अमला मौजूद रहे। दुर्ग नगर निगमl

और पढ़े :- 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE