LIVE UPDATE
कांकेरहमर छत्तीसगढ़

पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार, पेशी के बाद जेल में कर रहे थे शिफ्ट

NCG NEWS DESK कांकेर। पुलिस और जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। नतीजन एक कैदी मौका पाकर फरार हो गया। अक्सर जेल प्रशासन की लापरवाही के चलते कई बड़े आरोपी भागने से नहीं चूकते। कहीं मेडिकल के बहाने भागने का मौका मिल जाता है तो कहीं जेल की दीवारों को भी लांघ जाते हैं। इसी तरह का एक मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सामने आया है। जहां जेल प्रशासन की लापरवाही के चलते एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया

जानकारी के अनुसार, कांकेर में पेशी के दौरान एक कैदी पुलिस के जवानों को चकमा देकर परिसर से ही फरार हो गया। फरार कैदी का नाम मोहनीश कोडोपी बताया जा रहा है जो कि बलात्कार के आरोप में जेल में बंद था। आज जब उसे जवान पेशी के लिए कोर्ट लेकर पहुंचे थे तभी वह उन्हें चकमा देने में कामयाब हुआ। कैदी के फरार होने के बाद पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। उन्होंने आरोपी की बहुत तलाश की लेकिन वह नजर नहीं आया। जवानों ने इसकी सूचना थाने को दी हैं, फरार कैदी के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर लिया गया हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE