सीसी रोड निर्माण कला मंच गौठान के पास सीमेंटीकरण सीसी रोड निर्माण, सीसी रोड पाठ शाला शेड निर्माण कार्य

NCG NEWS DESK खामतराई ; आज ग्राम खामतराई एवं खपराभाट में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद व दंतेश्वरी निषाद जी ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि पहले उद्योगपतियों की सरकार थी अब किसानों की सरकार है गाय के गोबर खरीदने से लेकर गोबर से पेंट बनाने का काम राज्य सरकार के नेतृत्व में हुआ है छत्तीसगढ़ के तीज-त्योहारों और हमारी संस्कृति को समृद्ध करने की दिशा में काम किया गया छत्तीसगढ़ के लोगों को सम्मान मिला है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्ज माफी कर पहले समर्थन मूल्य पर धान खरीदा अब प्रति एकड़ 15 से बढ़ाकर 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की है |
ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) स्थापित किया जा रहा है इससे कच्चे माल के स्त्रोत और स्थानीय मार्केटिंग को विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है अब महिलाएं और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही काम मिलेगा हमारे छत्तीसगढ़ के लोग आर्थिक रूप से मजबूत होंगे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, कोदूराम दिल्ली वार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी केजू राम ,सोनबोईर ,सभापति संजू चौधरी ,महामंत्री भूपेश नायक ललित, हिरवानी ,सुमन साहू भूषण यादव, प्रकाश साहू, भूषण साहू,नरेंद्र साहू, छत्रपाल कश्यप सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे|



















