CG BREAKING: वन विभाग की छापेमारी में बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध वनोपज जब्त
सीपत: बिलासपुर वन मंडल के निर्देश पर वन परिक्षेत्र अधिकारी पल्लव नायक के नेतृत्व में सीपत के ग्राम खैरवार पारा (कांटी पारा) में छापेमारी कार्रवाई की गई, जिसमें अवैध लकड़ी और बढ़ईगिरी के उपकरण बरामद हुए। इस कार्रवाई में वन विभाग ने विकास कुमार के घर से 2 बीजा सिलपट, 10 नग बीजा चिरान, 2HP रमदा मशीन, कटर मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए हैं।
इसके अतिरिक्त, संजय कुमार गोंड़ के निवास पर भी छापा मारा गया, जहां से एक नग रमदा/कटर मशीन और 04 नग बीजा चौखट चिरान बरामद किए गए।
वन विभाग ने इस छापेमारी में सभी अवैध वनोपज और बढ़ईगिरी उपकरणों को जब्त कर दोनों आरोपियों पर विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल ऑपरेशन में सर्किल फॉरेस्ट ऑफिसर सीपत अजय बेन, परिसर रक्षक भरूवाडीह सचिन राजपूत, परिसर रक्षक मंजूरपहरी राजकुमार चेलकर, वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्यारेलाल बिंझवार और सुरक्षा श्रमिक रामदयाल खरे, संजय कुर्रे एवं अजय कुर्रे का विशेष योगदान रहा। CG BREAKING: वन विभाग की छापेमारी में बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध वनोपज जब्त



















