LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

CG Police Constable Recruitment 2023: 10वीं हैं पास तो यहां तुरंत करें आवेदन, 5967 पदों पर होगी बहाली …

NCG NEWS DESK:

CG Police Constable Recruitment 2023 Notification: पुलिस विभाग की नौकरी हर किसी को पसंद आती है. हर कोई चाहत है कि पुलिस में नौकरी मिले. छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने सीजी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है. आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू होगी और आवेदन फॉर्म भरने के लिए की अंतिम तिथि 30 नवंबर है. इच्छुक उम्मीदवार CG Police की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5967 रिक्तियों को भरा जाना है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

छत्तीसगढ़ हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में जल्द होगी बम्पर पद पर भर्तियां…जानें किस दिन से कर पाएंगे अप्लाई


छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा 3 स्तरों में आयोजित की जाएगी और जो सभी चरणों को पास कर लेंगे, उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के रूप में भर्ती किया जाएगा. चयनित उम्मीदव;रों को सैलरी के तौर पर 19,500 रुपये से 62,000 रुपये दिए जाएंगे हैं.

पुलिस भर्ती के लिए पदों का विवरण

छत्तीसगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल (आरक्षी) – जीडी/ट्रेड/ड्राइवर के पद के लिए कुल 5967 रिक्तियों की घोषणा की है.
यूआर – 2291 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग- 765 पद
अनुसूचित जनजाति- 2349 पद
अनुसूचित जाति- 572 पद
कुल- 5967 पद


GOVT JOBS : सुपरवाइजर के पद पर हो रही भर्ती, मिलेगी एक लाख तक सैलरी…


फॉर्म भरने के लिए योग्यताएं

सीजी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्य बनने के लिए न्यूनतम आवश्यकता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं कक्षा) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए.

आवेदन करने के लिए आयु सीमा

उम्मीदवारों का 01 जनवरी 2023 को न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट लागू है.

नौकरी पाने के लिए हाइट

इन पदों के लिए वही आवेदन कर सकता है, जिन पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम हाइट 168 सेमी है और महिलाओं की हाइट 158 सेमी है.

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Chhattisgarh Police की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CG Police Constable Recruitment 2023 लिखा हो.
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ें.
आवेदन फॉर्म भरें
सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.
आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.
देखें यहां आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन

CG Police Constable Recruitment 2023 अप्लाई लिंक
CG Police Constable Recruitment 2023 नोटिफिकेशन

कितना देना होगा आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा जबकि एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये है.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE