LIVE UPDATE
बालोद

छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार पिकअप ने 10वीं की छात्रा को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

बालोद – छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10वीं कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार सुबह पलारी-पुरूर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई। तभी पिकअप में रखा भारी-भरकम टीना सीट संतुलन बिगड़ने से बाहर आ गिरा, जो सीधा छात्रा के सिर पर आ लगा। हादसा इतना भयावह था कि उसका सिर बुरी तरह कुचल गया, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार पिकअप ने 10वीं की छात्रा को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

फागुनदाह निवासी अंशु निर्मलकर (16 वर्ष) अपने मोपेड से राधा स्वामी सत्संग मंडप में अपनी मां को लेने गई थी। वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि मां पहले ही घर लौट चुकी हैं, जिसके बाद वह वापस लौट रही थी।

रास्ते में एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अंशु सड़क पर गिर गई और उसी दौरान पिकअप में रखा भारी टीना सीट संतुलन बिगड़ने से बाहर गिर गया। वह सीधा छात्रा के सिर पर गिरा, जिससे उसका सिर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार पिकअप ने 10वीं की छात्रा को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

बोर्ड परीक्षा दे रही थी छात्रा

ग्रामीणों के अनुसार, अंशु 10वीं कक्षा की छात्रा थी और इस समय बोर्ड परीक्षा चल रही थी। उसकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार पिकअप ने 10वीं की छात्रा को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

पुलिस ने किया मामला दर्ज

हादसे की सूचना मिलते ही पुरूर थाना पुलिस मौके पर पहुंचीटीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार पिकअप ने 10वीं की छात्रा को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE