LIVE UPDATE
कोरबा

कोरबा में कोबरा का कहर: 8 माह की गर्भवती महिला को सांप ने डसा, माँ और अजन्मे बच्चे की दर्दनाक मौत

कोरबा में कोबरा का कहर: 8 माह की गर्भवती महिला को सांप ने डसा, माँ और अजन्मे बच्चे की दर्दनाक मौत, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक जहरीले कोबरा सांप के डसने से न केवल एक महिला की जान चली गई, बल्कि उसके गर्भ में पल रहे आठ महीने के मासूम की भी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।

आंगन में काल बनकर बैठा था जहरीला कोबरा

कोरबा में कोबरा का कहर: यह घटना कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेंगरमार की है। जानकारी के अनुसार, यहाँ रहने वाले फिरतु राम मांझी की 23 वर्षीय पत्नी राधिका मंगलवार दोपहर को अपने घर के आंगन में बने शौचालय की ओर जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में छिपे एक जहरीले कोबरा सांप पर राधिका का पैर पड़ गया। खुद को घिरा देख सांप ने राधिका के पैर में कई बार डस लिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मदद के लिए चीखी महिला, पर रास्ते में ही तोड़ा दम

कोरबा में कोबरा का कहर: सांप के डसते ही राधिका जोर से चिल्लाई, जिसकी आवाज सुनकर घर के लोग दौड़कर वहां पहुँचे। परिजनों ने सांप को झाड़ियों की ओर भागते देखा। राधिका की हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाने के लिए निकले। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था; अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में राधिका ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जाँच के बाद महिला और उसके 8 माह के अजन्मे शिशु, दोनों को मृत घोषित कर दिया।

एक साल पहले हुई थी शादी, उजड़ गईं सारी खुशियाँ

कोरबा में कोबरा का कहर: मृतका के पति फिरतु राम मांझी ने बताया कि उनकी शादी पिछले वर्ष 21 फरवरी 2024 को हुई थी। घर में पहले बच्चे के आने की खुशियाँ मनाई जा रही थीं और राधिका का नियमित चेकअप भी चल रहा था। घटना के वक्त फिरतु राम काम के सिलसिले में दूसरे गाँव गया हुआ था। सूचना मिलते ही वह बदहवास होकर लौटा, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।

गाँव में दहशत और प्रशासनिक कार्रवाई

कोरबा में कोबरा का कहर: ग्रामीणों का कहना है कि उस कोबरा सांप को पिछले कुछ दिनों से घर के आसपास देखा जा रहा था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह इस तरह किसी की जान ले लेगा। घटना की जानकारी मिलने पर करतला थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सर्पदंश से बचाव: ग्रामीणों ने की जागरूकता की मांग

कोरबा में कोबरा का कहर: इस दुखद हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में सांपों के खतरे और प्राथमिक चिकित्सा के अभाव को उजागर किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए और अस्पतालों में एंटी-वेनम की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE