LIVE UPDATE
दुर्गहमर छत्तीसगढ़

निर्माणाधीन अस्पताल की ढही दीवार,2 मजदूर दबे, महिला मजदूर की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती, सुपेला पुलिस ने शुरू की जांच

NCG NEWS DESK भिलाई । चौहान टावर के पास निर्माणाधनी एक अस्पताल का 8-10 ॅउंची दीवार ढहजाने से दो मजदूर उसमें दब गये जिसमें एक महिला मजदूर की मौत हो गई वहीं एक मजदूर घायल हो गया जिसका उपचार शासकीय अस्पताल में की जा रही  है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना का कारण ठेकेदार द्वारा सुरक्षा के नियमों के पालन नही करना है। सुपेला पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौहान टॉवर के पास लाइफ केयर हॉस्पिटल के पीछे डॉ. अनूप गुप्ता के हॉस्पिटल का निर्माण रायपुर के ठैकेदार पवन पात्रा द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य के लिए ठेकेदार ने मध्य प्रदेश से मजदूरों को बुलवाया था। सभी मजदूर वहीं पर रहकर काम कर रहे थे। गुरुवार को दोपहर 3 तीन बजे जब मजदूर काम कर रहे थे। हॉस्पिटल में अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए मिट्टी खोदने का काम चल रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इसी से लगी एक 8-10 फीट ऊंची दीवार है। दीवार में कोई सपोर्ट न होने के चलते वो अचानक भरभरा कर गिर गई। इससे नीचे काम कर रहे दो मजदूर मनहरण और दशमत प्रजापति मलबे में दब गए। महिला मजदूर दशमत के ऊपर सीधे दीवार गिरने से उसके सिर में गहरी चोट आई। दोनों को तुरंत सुपेला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दशमत को मृत घोषित कर दिया और मनहरण का इलाज जारी है। थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। जांच के पश्चात जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।,

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE