सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर उठी अनबन की अफवाहों पर विराम, कजिन पूजा रूपारेल ने बताई सच्चाई
‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की चुटकी बनीं पूजा रूपारेल ने कहा— “सोनाक्षी और उनके भाईयों में कोई मतभेद नहीं, पूरा परिवार एकजुट और खुश है”

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की शादी को लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आई थीं। कहा जा रहा था कि सोनाक्षी के दोनों भाई — लव सिन्हा और कुश सिन्हा — उनकी शादी के खिलाफ थे और इसी वजह से उन्होंने बहन की शादी में शिरकत नहीं की। लेकिन अब परिवार की ओर से इन अफवाहों पर विराम लग गया है।
सोनाक्षी की कजिन पूजा रूपारेल, जिन्हें फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में “चुटकी” के किरदार से पहचान मिली थी, ने एक इंटरव्यू में इन सभी खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। पूजा ने बताया कि सिन्हा परिवार में सबके बीच बेहद प्यार है और सोनाक्षी तथा उनके भाईयों के बीच किसी तरह की अनबन नहीं है।सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर उठी अनबन की अफवाहों पर विराम
पूजा रूपारेल का बयान:
सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में पूजा ने कहा, “मैं यहां गॉसिप करने नहीं आई हूं। मैं जहीर से मिली हूं, वह बहुत ही प्यारे और फनी इंसान हैं। लोगों के पास करने को कुछ नहीं होता इसलिए वे ऐसी बातें फैलाते हैं। लव और सोनाक्षी ने साथ में एक फिल्म ‘निकिता रॉय’ की है, अगर रिश्ते खराब होते तो क्या वे साथ काम करते? पूरा परिवार एक-दूसरे से बहुत प्यार करता है।”सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर उठी अनबन की अफवाहों पर विराम
उन्होंने आगे कहा कि “पूरी सिन्हा फैमिली ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भी साथ नजर आई थी। जो लोग दूरी की बातें करते हैं, वे सिर्फ अफवाहें फैला रहे हैं।”सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर उठी अनबन की अफवाहों पर विराम
परिवार में है एकजुटता और प्यार
पूजा ने आगे यह भी बताया कि सोनाक्षी और जहीर के बीच गहरा प्यार और समझ है। दोनों एक-दूसरे को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट करते हैं। सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा, पूजा को अपने बच्चे की तरह मानती हैं और पूरा सिन्हा परिवार हमेशा एकजुट रहता है।सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर उठी अनबन की अफवाहों पर विराम
सोशल मीडिया पर खुशहाल जोड़ी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी जून 2024 में हुई थी। धर्म भिन्न होने के बावजूद दोनों ने समाज की परवाह किए बिना प्यार से शादी की। सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है, और दोनों अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर उठी अनबन की अफवाहों पर विराम
पूजा रूपारेल के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि सिन्हा परिवार में किसी तरह का तनाव नहीं है और सभी एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं।सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर उठी अनबन की अफवाहों पर विराम



















