LIVE UPDATE
बस्तर

कैंप में टहल रहे CRPF जवान को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

तमिलनाडु के जवान की बस्तर में हुई दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोलेंग कैंप में तैनात CRPF जवान ए. परमा शिवम (50) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान 80वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर कार्यरत था। वह रात में डिनर के बाद कैंप में टहलते समय अचानक सीने में दर्द से गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। कैंप में टहल रहे CRPF जवान को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

परिवार से बात करते समय आया दिल का दौरा

मिली जानकारी के अनुसार, जवान तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवाकाशी का निवासी था और हाल ही में बस्तर जिले के कोलेंग में पोस्टिंग मिली थी। घटना के समय वह फोन पर परिवार से बात करते हुए कैंप में टहल रहा था। इसी दौरान उसे सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद वह कैंप के मेडिकल सेंटर में दवा लेने पहुंचा। कैंप में टहल रहे CRPF जवान को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत

मेडिकल सेंटर पहुंचते ही जवान बेहोश होकर गिर पड़ा। साथी जवानों ने तुरंत CRPF अधिकारियों को सूचना दी और उसे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैंप में टहल रहे CRPF जवान को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

? प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक को मौत का कारण माना जा रहा है।
? जवान के शव को पोस्टमार्टम के बाद गृहग्राम तमिलनाडु भेज दिया गया
? अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा
? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी। कैंप में टहल रहे CRPF जवान को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE