Cyber Crime Alert: Share Trading के नाम पर करोड़ों की ठगी! Delhi Police ने ‘Cambodia Connection’ वाले 8 शातिर जालसाजों को दबोचा

Cyber Crime Alert: Delhi Police Cyber Cell ने एक बड़े निवेश फ्रॉड सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। व्हाट्सएप के जरिए शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर ये गिरोह करोड़ों की चपत लगा चुका है। जानें कैसे काम करता था यह गिरोह।
Cyber Crime Alert: Huge Investment Fraud Busted in Delhi
Cyber Crime Alert: अगर आप भी शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश कर रातों-रात अमीर बनने का सपना देख रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! Delhi Police की Cyber Cell ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो निवेश के नाम पर लोगों की मेहनत की कमाई डकार रहा था। पुलिस ने इस सिंडिकेट के 8 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार कंबोडिया (Cambodia) में बैठे मास्टरमाइंड्स से जुड़े थे।
4 राज्यों में ‘Mega Operation’, ऐसे हत्थे चढ़े आरोपी
Cyber Crime Alert: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए देश के 4 अलग-अलग राज्यों—दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान में छापेमारी की। पुलिस के हाथ कुछ ऐसे डिजिटल सबूत लगे हैं जो रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं।
Recovery: आरोपियों के पास से 10 हाई-टेक स्मार्टफोन और 13 फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
Massive Transaction: जांच में पता चला कि सिर्फ पिछले 14 दिनों में इनके ‘म्यूल अकाउंट्स’ (Mule Accounts) में 4 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा किए गए थे।
NCRP Complaints: नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर इस गिरोह के खिलाफ अब तक 63 शिकायतें दर्ज मिल चुकी हैं।
कैसे फंसाते थे जाल में? (The Modus Operandi)
Cyber Crime Alert: ठगी की शुरुआत एक WhatsApp मैसेज से होती थी। वसंत कुंज की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें व्हाट्सएप पर ‘Expert Guidance’ और ‘Guaranteed Returns’ का लालच दिया गया।
Cyber Crime Alert: उन्हें एक फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करवाया गया, जहाँ उन्हें अपना प्रॉफिट बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा था। इस झांसे में आकर महिला ने कुल 15.58 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब पैसे निकालने की बारी आई, तो आरोपियों ने और पैसों की मांग की, तब जाकर उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है।
MBA ग्रेजुएट भी निकला ‘Cyber Thug’
Cyber Crime Alert: गिरफ्तार किए गए आरोपियों की प्रोफाइल चौंकाने वाली है:
Sompal (34): बरेली का रहने वाला सोमपाल MBA पास है और पहले अपनी सॉफ्टवेयर कंपनी चलाता था। कंपनी बंद होने के बाद उसने अपना कॉर्पोरेट अकाउंट साइबर अपराधियों को दे दिया।
Sandeep & Aditya: ये राजस्थान और यूपी से ‘म्यूल अकाउंट्स’ अरेंज करते थे और टेलीग्राम के जरिए विदेशी हैंडलर्स को डेटा भेजते थे।
Sunil & Shankar: ये तेलंगाना से फर्जी फर्में खोलकर बैंक खाते उपलब्ध कराते थे।
Cambodia से जुड़ा है नेटवर्क
Cyber Crime Alert: पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि भारत में बैठे ये आरोपी सिर्फ एक जरिया थे। ठगी का असली खेल कंबोडिया से ऑपरेट हो रहा था। यहाँ के आरोपी केवल कमीशन के लिए बैंक खाते (Mule Accounts) उपलब्ध कराते थे और पैसा डिजिटल माध्यम से विदेश भेज देते थे।
Investment Fraud से कैसे बचें? (Safety Tips)
किसी भी अनजान व्हाट्सएप ग्रुप या टेलीग्राम चैनल के निवेश सुझावों पर भरोसा न करें।
सिर्फ SEBI रजिस्टर्ड ब्रोकर्स और ऐप्स के जरिए ही शेयर मार्केट में निवेश करें।
‘गारंटीड रिटर्न’ का वादा करने वाली स्कीम हमेशा फर्जी होती हैं।
अगर आप ठगी का शिकार होते हैं, तो तुरंत 1930 डायल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।














