
Durg-Bhilai Gang Rape: दुर्ग जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 21 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में शहर के कई High-profile लोगों के नाम सामने आने से हड़कंप मच गया है।
PWD में नौकरी लगाने के बहाने बुलाया
Durg-Bhilai Gang Rape: पुलिस जांच में पता चला है कि पीड़िता को लोक निर्माण विभाग (PWD) में सरकारी नौकरी दिलाने का लालच दिया गया था। इसी बहाने आरोपियों ने उसे बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना दुर्ग में FIR दर्ज कर ली गई है और न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज हो चुके हैं।
बड़े नामों की गिरफ्तारी से हड़कंप


Durg-Bhilai Gang Rape: इस मामले में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है:
विजय स्वाईन: स्मृति नगर निवासी और एक नामी लग्जरी होटल (सागर होटल) के महाप्रबंधक (GM) को गिरफ्तार किया गया है।
अनिल चौधरी: नंदिनी रोड क्षेत्र से एक और आरोपी अनिल चौधरी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
नेताओं के कनेक्शन: चर्चा है कि इस केस में एक प्रभावशाली जनप्रतिनिधि के निज सहायक (PA) का नाम भी शामिल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुल 5 से 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
Police Investigation: पुलिस का क्या है कहना?
Durg-Bhilai Gang Rape: दुर्ग पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल इस संवेदनशील मामले पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, अधिकारियों ने अभी औपचारिक तौर पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि शनिवार तक पुलिस इस पूरे Gang Rape Case का बड़ा खुलासा कर सकती है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार सर्चिंग कर रही हैं।



















