LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पहले चरण की 20 सीटों पर चुनाव खत्म, पांच बजे तक 70.87 फीसदी हुई वोटिंग

NCG NEWS DESK :

Chhattisgarh Election:  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का मतदान जारी है। नक्‍सल प्रभावित 10 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जबकि अन्‍य 10 सीटों पर मतदान 8 बजे से शुरू हुआ। छत्‍तीसगढ़ के बस्तर व दुर्ग संभाग की 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 सीटों पर और दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर यह मतदान महत्वपूर्ण है। यूं तो हर चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण होता है, लेकिन बस्तर अपने आप में कुछ अलग है। लिहाजा यहां चुनाव भी दूसरे क्षेत्रों से अलग है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पांच बजे तक 70.87 प्रतिशत मतदान

निर्वाचन आयोग ने शाम पांच तक हुई वोटिंग के आंकड़े जारी कर दिए है। पहले चरण की 20 सीटों पर 70.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ सीट पर हुई है। यहां 77. 4 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं सबसे कम वोटिंग बीजापुर सीट में हुई है। यहां मतदान का प्रतिशत 40.98 रहा।

पंडरिया – 71.06

कवर्धा- 72.89

खैरागढ़- 76.31

डोंगरगढ़- 77.40

राजनांदगांव- 74.00

डोंगरगांव- 76.80

खुज्जी- 72.01

मोहला-मानपुर- 76.00

अंतागढ़ – 70.72

भानुप्रतापुर- 79.10

कांकेर- 76.13

केशकाल- 74.49

कोंडागांव- 76.29

नारायणपुर- 63.88

बस्तर- 71.39

जगदलपुर- 75.00

चित्रकोट- 70.36

दंतेवाड़ा- 62.55

बीजापुर- 40.98

कोंटा- 50.12

छत्तीसगढ़ में पहले चरण की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों पर 25 महिलाओं सहित 223 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटर लिस्ट के अनुसार, इन सीटों पर 40,78,681 मतदाता हैं। प्रथम चरण के मतदान के अंतर्गत आने वाली सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।

महिला मतदाताओं की संख्या 20,84,675 है, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 19,93,937 है। 69 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच मुकाबला है।

राज्य में प्रथम चरण के लिए 5,304 चुनाव बूथ बनाए गए थे और 25,249 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया। मोहला-मानपुर (दुर्ग संभाग), अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर और कोंटा (सभी बस्तर संभाग में) में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे तक जारी रहा। ये सीटें नक्सली इलाके की हैं। वहीं, खैरागढ़, डोंगरगढ़, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, राजनांदगांव, डोंगरगांव, पंडरिया और कवर्धा में मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक जारी रहा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE