LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

खेत में काम कर रहे ग्रामीण पर हाथी ने किया हमला, एक की मौत, दूसरा घायल

NCG NEWS DESK बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार को जंगली हाथी ने उत्पात मचाया है। वन मंडल बलौदाबाजार अर्जुनी परिक्षेत्र के कुशगढ़ में हाथी ने खेत में काम कर रहे एक किसान पर हमला कर दिया। इससे ग्रामीण की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने इलाज के लिए रायपुर भेज दिया है।

घटना की जानकारी देते हुए वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया कि, आज सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि अर्जुनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुशगढ़ में खेत में कार्य कर रहे गोवर्धन सतनामी की हाथी के हमले से मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति घुरऊ साहू को भी हाथी ने घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही तत्काल वन अमला मौके पर पहुंचा और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर भेजा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मृतक के परिवार को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपए दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हाथी अभी वहां पर एक ही है, जो झुंड से भटककर महासमुंद के रास्ते आ गया है। वनमंडलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी के नजदीक न जाएं। बच्चों को खासतौर पर सतर्क रखें। वन अमला हाथी पर निगरानी रख रहा है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE