छत्तीसगढ़ में हर साल 1000 करोड़ की GST चोरी, कच्चे में होता है बड़ा कारोबार

छत्तीसगढ़ में हर साल 1000 करोड़ की GST चोरी, कच्चे में होता है बड़ा कारोबार
होटल, डेकोरेशन, ज्वेलरी से लेकर स्टील तक—बिना बिल के हो रही करोड़ों की टैक्स चोरी
रायपुर: छत्तीसगढ़ में हर साल 1000 करोड़ की GST चोरी, छत्तीसगढ़ में हर साल 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की जीएसटी चोरी का खुलासा हुआ है। राज्य के कई कारोबारियों द्वारा लेनदेन, स्टॉक और बिलिंग में हेराफेरी कर कच्चे में कारोबार किया जा रहा है। सरकारी एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, खरीदी के समय ग्राहकों से जीएसटी वसूला तो जाता है, लेकिन उसे सरकारी खाते में सही ढंग से जमा नहीं किया जाता।
हर साल हो रही अरबों की टैक्स चोरी
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी विभाग को ₹27,000 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन बिल न देने, फर्जी इनवॉइस, और रियल ट्रांजैक्शन को छुपाने जैसी गतिविधियों के कारण सरकार को हर साल ₹1000 करोड़ से अधिक का नुकसान हो रहा है।छत्तीसगढ़ में हर साल 1000 करोड़ की GST चोरी
कहां-कहां हो रहा फर्जीवाड़ा?
GST चोरी की ये गतिविधियां मुख्य रूप से इन क्षेत्रों में सामने आई हैं:
होटल और कैटरिंग
मैरिज हॉल और डेकोरेशन
ज्वेलरी और ग्रोसरी स्टोर्स
सीमेंट, प्लायवुड, लोहा और स्टील व्यापार
सैनिटरी और इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट
इनमें अधिकांश दुकानदार पक्का बिल नहीं देते, जबकि ₹200 से अधिक की खरीद पर बिल देना अनिवार्य है।छत्तीसगढ़ में हर साल 1000 करोड़ की GST चोरी
कुल पंजीकृत कारोबारी और जीएसटी रजिस्ट्रेशन
1.90 लाख कुल पंजीकृत कारोबारी
1.20 लाख स्टेट जीएसटी में रजिस्टर्ड
70,000 सेंट्रल जीएसटी में रजिस्टर्ड
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश व्यापारी नियमों का पालन कर रहे हैं, लेकिन एक बड़ा वर्ग अब भी कच्चे में लेन-देन कर रहा है।छत्तीसगढ़ में हर साल 1000 करोड़ की GST चोरी
कैसे किया जाता है घोटाला?
सस्ते में खरीदी दिखाकर महंगे में बेचते हैं
पुराने स्टॉक या नकली बिल बनाकर टैक्स छुपाते हैं
बिल में जीएसटी वसूलते हैं लेकिन जमा नहीं करते
बाहर के राज्यों से सस्ता माल लाकर फर्जी इनवॉइस पर ट्रांजैक्शन करते हैं
कार्रवाई की तैयारी में जीएसटी विभाग
राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि 1 अगस्त से GST सर्वे और छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। अंबिकापुर और नारायणपुर में पिछले महीने दो बड़ी फर्मों में कार्रवाई हो चुकी है, जहां लाखों रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गई थी। दोषियों से बकाया टैक्स वसूल कर फर्मों को सील किया गया।छत्तीसगढ़ में हर साल 1000 करोड़ की GST चोरी
त्योहारों से पहले विभाग सतर्क
जैसे-जैसे त्योहारी सीजन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे व्यापारी गतिविधियां तेज हो रही हैं। इसे देखते हुए GST विभाग अलर्ट मोड में है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब सीधी कार्रवाई की जाएगी।छत्तीसगढ़ में हर साल 1000 करोड़ की GST चोरी



















